Advertisment

Face Yoga For Glow: क्या आप भी चाहते हैं खूबसूरत त्वचा, बस ट्राई कर लें ये आसान फ़ेस योगा और एक्सरसाइज़

फेस पर हेल्दी और यंग लुक दिखने के लिए नियमित करें कुछ ईज़ी फ़ेस योगा और एक्सरसाइज़

author-image
Bansal News
Face Yoga For Glow: क्या आप भी चाहते हैं खूबसूरत त्वचा, बस ट्राई कर लें ये आसान फ़ेस योगा और एक्सरसाइज़

Face Yoga For Glow: चेहरे की त्वचा को हमेशा दमकता हर कोई देखना चाहता है जिसके लिए महंगे प्रोडक्ट या मेकअप ट्राई करते है लेकिन आप नेचुरली ग्लो चाहते है तो आपको योगा और एक्सरसाइज मदद करती है।  ऐसी ही अपने चेहरे पर अनवांटेडफैट्स, फ़ाइन लाइंस, पफी या अंदर धंसी हुई आईज़ और झुर्रियां कम करने के लिए आप यहां बताई जा रही कुछ एक्सरसाइज और योगा की क्रियाएं नियमित ट्राई कर सकती है।

Advertisment

आइए जानते है इन फेस एक्सरसाइज के बारे में

फ़िश फेस (fish face)

  • सबसे पहले मैट पर आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं।
  •  इसके बाद आप सुखासन या पद्मासन में बैठ सकते हैं।
  • अब अपने होंठों और गालों को अंदर की ओर सिकोड़ें यानी फेस को फ़िश के होठों का शेप दें।
  • होंठ मछली की तरह बने हों लगभग 30 सेकेंड तक ऐसे ही रखें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं.
  • शुरुआत में इसे 3-5 बार करें. बाद में थोड़ा बढ़ा सकते हैं.

Facial Yoga Exercises to reduce Double-Chin and Chubby Cheeks

किसिंग हाई (kissing high)

  • सुखासन में बैठ जाएं या आप खड़े होकर भी इसे कर सकते हैं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर ले जाएं।
  • मुंह ऊपर छत की ओर होना चाहिए.
  • अब होंठों से किसिंग शेप बनाएं. ऐसा लगे कि आप छत की ओर किस कर रहे हों.
  • 5-7 सेकेंड इसी अवस्था में रहें.
  • फिर रिलैक्स करें. शुरुआत में 5-7 बार दोहराएं.

ओ पोज (o pose)

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं
  • धीरे-धीरे गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं.
  • आपका फ़ेस छत की तरफ हो.
  • छत को देखें और होंठो से ओ जैसा आकार बनाएं.
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें फिर रिलैक्स करें.
  • शुरुआत में 5-7  बार करें. बाद में बढ़ा दें.
  • Want to induce the big O? Here are 3 yoga poses that can help you have better sex | HealthShots
Advertisment

लायन पोज़ (Lion Pose)

  • आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं
  • गहरी सांस लें.
  • अब सांस छोड़ते हुए जितना अधिक हो सके मुंह खोलें और जीभ को भी बाहर निकालें.
  • जीभ को जितना अधिक संभव हो स्ट्रेच करें.
  • इसके साथ ही शेर की दहाड़ की तरह ध्वनि भी निकालें.
  • इससे चेहरे की मांस-पेशियों में खिंचाव आएगा और वो टोंड होंगी.
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर रिलैक्स करें.
  • इसे 2-4 बार करें।
  • Lion Pose | Engage Your Vocal Chords and Add Some Fun to Your Yoga Routine - Z Living

किसिंग स्ट्रेट (kissing strait)

  • सुखासन में बैठ जाएं.
  • सांस सामान्य रखते हुए सिर को पीछे की तरफ़ झुकाएं और पहले ऊपर की तरफ़ किस करें.
  • फिर रिलैक्स करें. अब सांस बाहर छोड़ते हुए सामने की तरफ़ किस करें.
  • रिलैक्स करें और फिर यही प्रक्रिया दोहराएं।

माउथ वॉश (mouth wash)

  • आराम से बैठ जाएं.
  • मुंह में हवा भरें और उसके बाद जैसे कुल्ला करते हैं वैसा ही करते हुए मूवमेंट करें.
  • यहां पानी की जगह हवा होगी आपके मुंह में.
  • थोड़ी देर करने के बाद रिलैक्स करें.
  • 3-5 बार इसे दोहराएं.
Advertisment

टंग ट्विस्टर(tongue twister)

  • सुखासन में बैठ जाएं.
  • मुंह को खोलकर अपनी जीभ को ऊपर तालु से लगाएं.
  • अब प्रेशर के साथ जीभ को तालु से सटाएं.
  • आपको एक खिंचाव महसूस होगा. जीतने खिंचाव के साथ जीभ को तालु से चिपकाएंगे उतना ही फ़ायदा आपको मिलेगा, क्योंकि इससे फ़ेस मसल्स में खिंचाव होगा और वो टोंड होंगी.
  • थोड़ी देर बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं.
  • इस क्रिया को 2-3 बार करें.

Yoga for the face! The ingenious new exercises to help banish wrinkles |  Daily Mail Online

ये भी पढ़ें

Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप को कोर्ट ने दी राहत, बिहार के इस जेल में रहना होगा

स्वतंत्रता संग्राम: लोगों में आक्रोश की भावना जगाने वाली इन कविताओं पर अंग्रेजी हुकूमत ने लगा दी थी पाबंदी

Advertisment

Chhattisgarh News: पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, 3 IPS सहित 2 DSP अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखे पूरी लिस्ट

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने बनाए है कई विश्व रिकार्ड जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए इनके बारे में

Aaj Ka Mudda: सियासत ‘ट्रांसफर’, भ्रष्टाचार पर सियासत सवार, चुनावी साल में भ्रष्ट बताने की कवायद ?

health glowing skin Face Yoga For Glow
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें