Advertisment

Eye Flu Exercise: आई फ्लू को रोकने में मदद करेगी ये आसान एक्सरसाइज, जानिए इसके बारे में

संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए जहां पर हर कोई प्रयास कर रहा है वही पर इससे बचने के लिए आप एक्सरसाइज का तरीका भी अपना सकते है।

author-image
Bansal News
Eye Flu Exercise: आई फ्लू को रोकने में मदद करेगी ये आसान एक्सरसाइज, जानिए इसके बारे में

Eye Flu Exercise: आंखों में इंफेक्शन यानि आई फ्लू इन दिनों हर जगह फैल रहा है वहीं पर मानसून की इस बीमारी में हर कोई व्यक्ति इस इंफेक्शन से पीड़ित है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति की आंखों में दर्द और रेडनेस, खुजली जैसी कई परेशानियां बढ़ रही है। इस संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए जहां पर हर कोई प्रयास कर रहा है वही पर इससे बचने के लिए आप एक्सरसाइज का तरीका भी अपना सकते है।

Advertisment

आइए जानते है आई फ्लू से बचाव की एक्सरसाइज

आपको बताते चलें, आंखों की इस संक्रामक बीमारी से बचने के लिए आप इन एक्सरसाइज को नियमित तौर पर अपना सकते है आइए जानते है इनके बारे में

1-आंखों में करें पामिंग

आपको बताते चलें, आंखों की देखभाल के लिए आप पामिंग की एक्सरसाइज भी अपना सकते है। इसके लिए आप अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें, जब ये गर्म हो जाए, तो उन्हें अपनी बंद आंखों पर रखें। इससे यह होगा कि,आंखों की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

2- 30 मिनट की वॉकिंग जरूरी

आपको बताते चलें, आंखों से आई फ्लू के खतरे को कम करने के लिए आप 30 मिनट की वॉकिंग ले सकते है। इसमें तेजी से चलना सबसे आसान और प्रभावी व्यायाम है। यह आंखों सहित पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को तेज करता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें।

Advertisment

3- आंखों के लिए साइकिल चलाना अच्छा

आंखों की सेहत के लिए आप नियमित तौर पर साइकिलिंग की एक्सरसाइज करें, साइकिल चलाना एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकता है। इससे आई फ्लू को रोकने में मदद मिल सकती है और आपके आंख स्वस्थ रहेंगे।

4-डांसिंग और एरोबिक्स आंखों के लिए जरूरी

आंखों की सेहत और संक्रमण से बचाने के लिए जंपिंग जैक और डांसिग जैसे एरोबिक व्यायाम करने से हृदय गति बढ़ती है और आंसू बनने में मदद मदद मिलती है। यहां पर आंसू ज्यादा मात्रा में होने से संक्रमण दूर भागता है।

5- क्लॉकवाइज आंखों को घुमाएं

यहां पर आंखो में आई फ्लू को रोकने के लिए रोलिंग एक आसान व्यायाम है। इसके लिए आराम से बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपनी आंखों को गोलाकार गति में पांच बार क्लॉकवाइज और पांच बार एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं।

यहां पर आंखों के लिए 20 सेकंड के अंतराल पर तेजी से पलकें झपकाएं। ऐसा करने से आंखों में आंसू आने से नमी बनी रहती है इसलिए आंखों उनमें नमी बरकरार रहती है और संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।

Advertisment
tips for eye flu lifestyle health tips health eye flu treatment eye flu symptoms eye flu in hindi Eye Flu Exercise: Eye Flu exercise for eye health
Advertisment
चैनल से जुड़ें