Advertisment

Eye Flicking : यूं ही नहीं फड़कती है आंख, इसके भी हैं कई कारण

जैसे ही आंख फड़कती है Eye Flicking हमारे मन में डर शुरू हो जाता है। कहीं ऐसा तो नहीं होगा कहीं वैसा तो नहीं होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Eye Flicking : यूं ही नहीं फड़कती है आंख, इसके भी हैं कई कारण

नई दिल्ली ।  जैसे ही आंख फड़कती है Eye Flicking हमारे मन में डर शुरू हो जाता है। कहीं ऐसा तो नहीं होगा कहीं वैसा तो नहीं होगा। अकसर लोगों को कहते सुना है कि मेरी आंख फड़क रही है। जो हम शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखने लगते हैं। इसे हम किसी शुभ—अशुभ घटना से जोड़कर भी देखने लगते हैं। पर इसके पीछे धार्मिक और विज्ञान दोनों कारणों को हम आज जानने की कोशिश करेंगे।

Advertisment

सामुद्रिक शास्त्र और मेडिकल में इसके अलग—अलग कारण होते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या हो सकते हैं वे कारण।

क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
सामुद्रिक शास्त्र जिसमें मुखमण्डल Eye Flicking तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या की जाती है। इसके अनुसार महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग आंख के फड़कने का अर्थ भी अलग होता है। महिलाओं की बायी आंख और पुरुषों की दायी आई फड़कना शुभ मानते है। इसके विपरीत स्थिति में फड़कना अशुभ होता है।

सीधी आंख का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक पुरुष की सीधी आंख फड़कना शुभ होता है।ऐसा होना उनकी सारी इच्छाएं पूरी करा सकता है। यह संकेत उनकी पदोन्नति व धन लाभ के हो सकते हैं। इसके विपरीत यहीं आंख महिला की फड़कना अशुभ संकेत है। ऐसा मानते हैं इससे उस महिला के काम बिगड़ सकते हैं।

Advertisment

उल्टी आंख का फड़कना
महिलाओं में उनकी बांयी आंख का फड़कना शुभ संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि लेफ्ट आई फड़कने से महिलाओं को सोने-चांदी के गहने मिल सकते हैं। वहीं अगर पुरुषों की लेफ्ट आई फड़कती है तो उन्हें नुकसान होने की आशंका हो सकती है। शत्रु से परेशानी हो सकती है।

आइए जानते हैं मेडिकल में इसका क्या कारण हो सकते हैं।
शास्त्रों से हटकर बात की जाए तो आंख का फड़कना सेहत से जुड़ा संकेत भी माना जा सकता है। ये भी हो सकते हैं आंख फड़फड़ाने के कारण...

हो सकती है मांसपेशियों की समस्या
चिकित्सकों की मानें तो आंखों की मांस पेशियों में समस्या होने से भी आंख फड़क सकती है। यदि आप टेंशन में हैं और ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं तो तनाव होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। बहुत ज्यादा थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर अधिक देर तक समय बिताने से भी आंखों का फड़कना शुरू हो जाता है। इसके अलावा आंखों में सूखापन, एलर्जी, पानी आना, खुजली समस्या से भी ऐसा होता है। यदि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है तो इससे भी आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। मादक पदार्थों का अधिक उपयोग भी इसका कारण हो सकता है।

Advertisment

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh MP Breaking News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP Samachar in Hindi bansal mp news today Aankh ka fadakna Eye Flicking left eye ka fadakna right eye ka fadakna twitching of eye आंख का फड़कना सामुद्रिक शास्त्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें