Advertisment

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से, मणिपुर हिंसा पर होगी चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा और यह आठ दिन तक चलने की संभावना है।

author-image
Bansal news
West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से, मणिपुर हिंसा पर होगी चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा और यह आठ दिन तक चलने की संभावना है। विधानसभा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि सदन का कामकाज अभी तय नहीं हुआ है।

Advertisment

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा और अगले सात-आठ दिन चलेगा। सदन के कामकाज के बारे में 21 अगस्त को सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठकों में फैसला किया जाएगा।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के भीतर इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामलों में राजभवन के हस्तक्षेप पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

लेकिन अब तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस मामले पर 21 अगस्त को सर्वदलीय बैठक में चर्चा की जाएगी।’’ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई को शुरू हुआ और अगस्त के पहले सप्ताह तक चला। विभिन्न ग्राम परिषदों में बोर्ड गठन प्रक्रिया के कारण सदन की कार्यवाही को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इन ग्राम परिषदों में जुलाई में चुनाव हुए थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Top Schools in Gwalior: ये है ग्वालियर के टॉप फाइव स्कूल, यहां देखें तस्वीरें

Health Care Tips: इसलिए भरपूर नींद लेना है जरुरी, जानिए ये 7 कारण

Aaj ka Rashifal: मेष, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों आज दिन बहुत शुभ है, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj ka Panchang: शुक्रवार को क्या कहता है आज का पंचांग, पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Advertisment

Country With Three Capitals: यह है दुनिया का अनोखा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां, जानें कहां है ये देश

west bengal news WEST BENGAL पश्चिम बंगाल west bengal assembly पश्चिम बंगाल न्यूज पश्चिम बंगाल विधानसभा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें