Advertisment

Expressing Love: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सैनिक ने किया प्रपोज, वीडियो वायरल

Expressing Love: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सैनिक ने किया प्रपोज, वीडियो वायरल expressing-love-soldier-proposes-amidst-russia-ukraine-war-video-goes-viral

author-image
Abhishek Tripathi
Expressing Love: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सैनिक ने किया प्रपोज, वीडियो वायरल

रूस-यूक्रेन के युद्ध से जुड़े कई वीडियो शोसल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच पहुच रहे हैं। जिसमें युद्ध के तबाही के मंजर,यूक्रेन छोड़ रहे लोगों के साथ ही कई प्रकार के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच के यूक्रेनी सैनिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisment

वायरल वीडियो चेकपॉइंट का लग रहा है। जहां पर आने जाने वाले लोगों का तलाशी होते दिखाई दे रहा है। उसमें वह लड़की भी गाड़ी की तरफ घूम कर तलाशी के लिए खड़ी दिखाई दे रही है। उसी बीच यूक्रेनी सैनिक घुटनों के बल पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। इसके लिए वह पूरे तैयारी में दिखाई दे रहा है। वह अपने पीछे छिपाकर हुए गुलदस्ता लिए हुआ दिखाई दे रहा है। सैनिक को प्रपोज करते देख लड़की काफी खुश हो जाती है। वहीं वहां मौजूद लोग चेयर करते हुए ताली बजाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद सैनिक भी उत्साह बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें