Advertisment

इंडिगो की इंदौर आने वाली फ्लाइट लेट: यात्रियों को नागपुर में नाश्ते में दिए एक्सपायरी बिस्किट, यात्रियों ने किया हंगामा

Indore Nagpur Indigo Flight: इंडिगो की इंदौर आने वाली फ्लाइट लेट: यात्रियों को नागपुर में नाश्ते में दिए एक्सपायरी बिस्किट, यात्रियों ने किया हंगामा

author-image
Rohit Sahu
इंडिगो की इंदौर आने वाली फ्लाइट लेट: यात्रियों को नागपुर में नाश्ते में दिए एक्सपायरी बिस्किट, यात्रियों ने किया हंगामा

Indore Nagpur Indigo Flight: नागपुर से इंदौर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट आज देरी से उड़ान भर सकी। यात्रियों को 3 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। वहीं इसी दौरान इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को एक्सपायरी बिस्किट दे दिए। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। इंडिगो के अफसरों को इसका पता चला तो उन्होंने खेद जताया। फ्लाइट भी उड़ान भरने के बाद इंदौर में चार घंटे देरी से लैंड हुई।

Advertisment
8.45 था टाइम 12 बजे उड़ान भरी

नागपुर से इंदौर के लिए सुबह इंडिगो की फ्लाइट 8.45 पर उड़ान भरती है। सुबह दस बजे इसके इंदौर लैंड होने का टाइम है। हालांकि शनिवार को फ्लाइट देरी से उड़ान भर सकी। सुबह जब यात्री नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए एयर लाइंस कंपनी के स्टाॅफ ने उड़ान लेट होने की जानकारी दी। एयरपोर्ट पर जब यात्रियों को एक घंटे से अधिक का समय हो गया तो उन्होंने फिर स्टाॅप से देरी का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे के बाद फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना होगी। इससे यात्री भड़क गए और अफसरों पर नाराज होने लगे। यात्रियों का गुस्सा शांत कर कराने के लिए यात्रियों को बिस्किट और ब्रेकफास्ट दिया।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड के नाईट कल्चर का लें मजा: कम बजट में थाईलैंड घूमने का मौका, होटल में ठहरने की सुविधा भी फ्री, आज ही करें बुक
एक्सपायरी डेट वाली बिस्किट और चॉकलेट दी

यात्रियों को दिए गए बिस्टिक की पैकिंग पर जब एक यात्री की नजर गई तो देखा की सभी बिस्किट एक्सपायरी डेट वाले हैं। यात्री यह देख और भड़क गए और स्टॉफ से इसकी शिकायत की। हालांकि तब तक कुछ यात्री बिस्किट खा चुके थे। स्टाॅफ की इस लापरवाही से कुछ यात्री नाराज हो गए। इसके बाद कंपनी के अफसरों ने इसको लेकर यात्रियों से माफी मांगी और कहा तय मानकों के साथ नाश्ता देने में गलती हुई।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर इस तरह की स्केटिंग हो सकती है जानलेवा, यूपी के आगरा का वीडियो वायरल

Indigo indigo flight
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें