/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Mineral-Minister-Conference.jpg)
Mineral Minister Conference: राजधानी भोपाल के इंटर नेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य खनिज मंत्रियों के सम्मेलन में देशभर के 20 राज्यों के खनन मंत्री और विशेषज्ञों शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1749673747202674774
सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देशभर की खनन पॉलिसी की विशेषताएं बताते हुए कहा, कि खनिज सम्मलेन मध्यप्रदेश में हो रहा है, यह हमारा सौभाग्य है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है। हम भी उड़ीसा के पीछे पीछे चलेंगे और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़े यही हमारी कोशिश है।
कार्यक्रम में हुई बैठक
खनन मंत्रियों के इस सम्मेलन में 3 तकनीकी सत्रों में नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पहले सत्र में 2023 के खनन सुधारने, अपतटीय खनन, गवेषण अनुज्ञप्ति सहित और भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद दूसरे सत्र में नेशनल जियो साइंस डेटा पर चर्चा कि गई। साथ ही 63वें केंद्रीय भू वैज्ञानिक कार्यक्रम बोर्ड की बैठक की गई।
ये भी पढ़ें:
MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें