Advertisment

Singer Nitin Dubey : स्वरों के सरताज, महंगे गायक नितिन दुबे ने दी फ्री रामायण की प्रस्तुति

Singer Nitin Dubey : स्वरों के सरताज, महंगे गायक नितिन दुबे ने दी फ्री रामायण की प्रस्तुति expensive chhattisgarh singer nitin dubey gave free performance in navadha ramayana vkj

author-image
deepak
Singer Nitin Dubey : स्वरों के सरताज, महंगे गायक नितिन दुबे ने दी फ्री रामायण की प्रस्तुति

Singer Nitin Dubey : छत्तीसगढ़ की धरा पर जन्मे मशहूर सिंगर इन दिनों छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अब देश और दुनिया में अपनी आवाज को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी कड़ी महनत और उनकी लगन ने आज छत्तीसगढ़ को वो नाम दिया है जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में जन्मे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में इलाहबाद को दिया। नितिन दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नितिन दुबे की परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोग तरसते है। इतना ही नहीं आयोजकों को भी नितिन दुबे की बुकिंग के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता हैं। तब कभी उनकी बुकिंग हो पाती है, और एक उनकी महफिल सजती है।

Advertisment

वैसे तो नितिन दुबे एक सहज और सरल व्यत्तिव के धनी है, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है कि उनकी तारीफ करने से हर कोई नहीं थक रहा। जी हां उनके इस सराहनीय कार्य की चहू ओर तारीफ हो रही है। उनके फैंस से लेकर नेता नगरी, अधिकारी तक के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके इस कार्य की बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर भी करने लगे है।

दरअसल, नितिन दुबे अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए लाखों रूपए की फीस लेते है, लेकिन जब एक छोटे से गांव की बात आई तो नितिन दुबे ने पैसे को एक तरफ रखकर गांव वालों का मान रखा और नि:शुल्क प्रस्तुति दी। गायक नितिन दुबे को वैसे तो लाखों रूपए से बनी स्टेजों पर अपनी प्रस्तुति देते हुए लोगों ने कई बार देखा, लेकिन जब नितिन दुबे ने एक छोटे से गांव में जाकर नवधा रामाणय की फ्री प्रस्तुति दी तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।

नितिन दुबे ने दी नवधा रामायण की प्रस्तुति

सिंगर नितिन दुबे ने ग्राम रलिया जिला कोरबा में नवधा रामायण के मंच पर जाकर प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के लिए उन्होंने कोई फीस या चार्ज नहीं लिया। जानकारी के अनुसार नितिन दुबे कोरबा के पाली महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने आए थे, जब वह यहां से अपनी परफॉर्मेंस देकर लौत रहे थे तभी ग्राम रलिया के सरपंच, उपसरपंच ने उन्हें अपने ग्राम में चल रहे नवधा रामायण में कुछ भजन गाने का अनुरोध किया। इस दौरान नितिन दुबे ने गांव वालों को बताया की उनकी टीम जा चुकी है। लेकिन जब उन्होंने गांव वालों के अनुरोध का तरीका देखा तो उनसे रहा नहीं गया और चल पड़े अपने फैंस का दिल जीतने। नितिन दुबे ने ग्राम कोरबा में बिना किसी बड़े साउंड सिस्टम के और बिना किसी तैयारी के एक लोकल तबला वादक के साथ और वो भी खुद हारमोनियम बजाकर भजन गाकर समा बांध दिया।

Advertisment

ग्राम पंचायत को दान की भेंट राशि

सिंगर निति​न दुबे की प्रस्तुति से ग्राम के वासिंदे काफी खुश थे। जब ग्रामवासियों ने उन्हें 51000 की राशि देना चाही तो नितिन दुबे ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। नितिन दुबे ने 51 हजार रूपये की राशि ग्राम पंचायत के सरपंच को देकर गांव के विकास कार्य में लगाने के लिए भेंट कर दी।

क्या बोले नितिन दुबे

सिंगर नितिन दुबे ने नबधा रामायाण में अपनी फ्री प्रस्तुति देने को लेकर कहा कि हर जगह पैसा जरूरी नहीं होता है। मैं पाली महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचा था, जिसके चलते में काफी थक गया था, लेकिन गांव वाले मेरे पास इतनी मासूमिय से आए थे और मुझ से प्रस्तुति देने का अनुरोध किया था की मैं अपने आप को रोक नहीं सका। गांव वालों ने मुझे जो प्यार दिया यही मेरा तौहफा है, वही मेरी फीस है।

Advertisment

छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार है नितिन दुबे

आपको बता दें कि नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के सिंगिंग सुपरस्टार है। उनके लाखों करोड़ों फैन्स हैं। जब वे मंच पर पहुंते है तो उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक पहुंते है। वो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक हैं। नितिन दुवे अपने कई गानों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। यह भी बता दें कि नितिन दुबे यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी गायकों में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर और देखे जाने वाले गायक हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन की ओर से उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न और फिल्म मिस्टर मजनू के गीत के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिल चुका है।

nitin dubey song nitin dubey official nitin dubey new song nitin dubey new cg song nitin dubey cg songs nitin dubey cg song nitin dubey best songs nitin dubey best cg songs nitin dubey all songs nitin dubey hits of nitin dubey
Advertisment
चैनल से जुड़ें