Advertisment

यौन उत्पीड़न पर उठाई आवाज: दिल्ली की सड़कों पर किया प्रदर्शन; ओलंपिक में विनेश फोगाट ने बढ़ाई भारत के पहले गोल्ड की आस

Vinesh Phogat: आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 12वां दिन है। पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन रेसलर विनेश फोगाट ने हर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

author-image
Ujjwal Rai
यौन उत्पीड़न पर उठाई आवाज: दिल्ली की सड़कों पर किया प्रदर्शन; ओलंपिक में विनेश फोगाट ने बढ़ाई भारत के पहले गोल्ड की आस

Vinesh Phogat: भारत के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 12वां दिन है। पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन रेसलर विनेश फोगाट ने हर भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

Advertisment

विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज फोगाट से गोल्‍ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।

vinesh phogat

6 अगस्त को विनेश फोगाट ने क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन को 5-0 से हरा दिया है। विनेश फोगाट पिछले साल भी काफी सुर्खियों में रहीं जब विनेश दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं थी।

vinesh phogat

ये तस्वीर तो आपको याद ही होगी जब पहलवान विनेश फोगाट दिल्ली पुलिस से जूझती नजर आ रहीं थी। ये तस्वीर पिछले साल की है, जब दिल्ली की सड़कों पर भारत के दो ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ कई लोग न्याय के लिए गुहार लगा रहे थे। इनके साथ विनेश फोगाट भी थीं। बता दें कि तीनों पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। इन्होंने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया गया था।

Advertisment

vinesh phogat

ये प्रदर्शन लंबा चला था, जिसमें जमकर धक्कामुक्की और झड़प हुई थी। इस प्रदर्शन के दौरान विनेश फोगाट का विरोध भी किया गया। यहां तक की उनके खेल पर सवाल उठाए गए थे।

vinesh phogat

विनेष फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 में हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ था। उन्होंने 9 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। विनेश ने साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भी फोगाट ने अपने करियर में कई पदक अपने नाम किए हैं।

publive-image

विनेश फोगाट ने इसी साल वूमेन्स 50 किलो भारवर्ग में देश के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में जारी एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में विनेश ने कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यजी को हराकर ये उपलब्धि हासिल की। विनेश ने 50 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में गनिक्यजी को 10-0 से हराया था।

Advertisment

ये भी पढ़ें...स्वदेश लौटीं मनु भाकर: दिल्ली पहुंची मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे दो मेडल; स्वागत करने पहुंच फैंस

Advertisment
चैनल से जुड़ें