Advertisment

चलती एम्बुलेंस में जारी रही झाड़फूंक: कोबरा सांप के डसने पर तांत्रिक मामा करता रहा इलाज का नाटक,वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

Betul Tantrik in Ambulance: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बार फिर अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया है।

author-image
Aman jain
Betul Tantrik in Ambulance

Betul Tantrik in Ambulance

Betul Tantrik in Ambulance: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बार फिर अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया है। इसके बाद तड़पते हुए युवक को लेने एम्बुलेंस (Tantrik uncle) गांव पहुंची, लेकिन युवक के परिजन डॉक्टरी इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे थे। इसके चलते उन्‍होंने एम्‍बुलेंस में झाड़फूंक कराना शुरू कर दिया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1849044137317937320

यहां का है मामला

यह मामला महुपानी गांव का है, जहां एक युवक को सांप ने काट (Tantrik uncle) लिया है। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि युवक तड़प रहा है, जबकि उसका मामा झाड़फूंक और मंत्रों से जहर उतारने की कोशिश कर रहा था।

एम्बुलेंस टीम ने परिजनों को समझाया कि (Betul Madhya Pradesh news) कोबरा के जहर का उपचार केवल मेडिकल ट्रीटमेंट से ही संभव है, लेकिन परिजन नहीं माने और समय बर्बाद करते रहे।

यह भी पढ़ें- बच्चों की चाइनीज खाने की क्रेविंग होगी पूरी: बस उन्हें खिलाएं टेस्टी और हेल्दी शेजवान डोसा, ये रही आसान रेसिपी

Advertisment

चलते एम्‍बुलेंस में जारी रही झाड़फूंक

एम्बुलेंस टीम ने युवक को उठाकर एम्बुलेंस में बैठाया और जिला अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन चलते-चलते एम्बुलेंस में भी झाड़फूंक जारी रहा। एम्बुलेंस (Betul Madhya Pradesh news) टीम ने इस घटना का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा।

उनका कहना है कि ऐसे मामलों में यदि मरीज की मौत हो जाती है, तो लोग अक्सर आरोप लगाते हैं कि एम्बुलेंस समय पर नहीं आई या उचित इलाज नहीं मिला।

publive-image

युवक की हालत स्थिर (Betul Tantrik in Ambulance)

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक का तांत्रिक मामा उसके सिर पर हाथ रखकर किसी प्रकार के कोई मंत्रों को बोल रहा है। एम्बुलेंस टीम जिला अस्पताल पहुंची और युवक का इलाज शुरू किया। फिलहाल, युवक की हालत स्थिर है। यदि परिजन झाड़फूंक में और देर करते, तो शायद उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता

Advertisment

जिले में सर्पदंश के कई मामलों में झाड़फूंक के कारण मरीज की मौत के मामले भी सामने आए हैं। हालांकि, जनजातीय क्षेत्रों में लोग अब भी मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले अंधविश्वास का सहारा लेते हैं।

यह भी पढ़ें- देवास की युवती से भोपाल में दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर हुई थी आरोपी से दोस्‍ती, नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया गलत काम

Tantrik uncle kept pretending Exorcism continued in the moving ambulance Betul news in hindi betul news Betul Madhya Pradesh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें