Advertisment

OK तो सब बोलते हैं, लेकिन क्या आप इसका फुल फॉर्म जानते हैं?

OK तो सब बोलते हैं, लेकिन क्या आप इसका फुल फॉर्म जानते हैं? Everyone says OK, but do you know its full form? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
OK तो सब बोलते हैं, लेकिन क्या आप इसका फुल फॉर्म जानते हैं?

नई दिल्ली। अक्सर हम बातचीत में कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता, लेकिन फिर भी हम उनका इस्तेमाल करते हैं। हम चाहे ऑफिस में दोस्तों से बात कर रहे हों या अपने बॉस से, हम अक्सर 2-अक्षर वाले शब्द OK का इस्तेमाल करते हैं। 'सही है' बोलने की जगह हम इस शब्द का प्रयोग करते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि OK का फुल फॉर्म क्या होता है? आइए आज हम जानते हैं कि OK का फुल फॉर्म क्या है।

Advertisment

OK का फुल फॉर्म क्या है?

ज्यादातर लोग OK को अंग्रेजी का शब्द मानते हैं, जो सही भी है। लेकिन इसका फुल फॉर्म अंग्रेजी शब्द से नहीं बना है। OK का फुल फॉर्म 'Olla Kalla' है। यह एक ग्रीक शब्द है जिसका हिंदी में मतलब है 'सब ठीक'। Olla Kalla शब्द 182 वर्ष पहले अमेरिकी पत्रकार चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन के ऑफिस से आया था। 1839 में, लेखकों ने जानबूझकर शब्दों को बदल दिया और संक्षिप्त अक्षरों का इस्तेमाल किया, जैसे आज हम LOL, OMG , HBD या RIP का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी प्रकार से 'Olla Kalla' को OK कर दिया गया। उस समय लेखक ने ऑल राइट के लिए OW शब्द का भी इस्तेमाल किया था।

OK का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए

OK शब्द का इस्तेमाल एक बार अमेरिकी चुनाव में अभियान के रूप में भी किया गया था। दरअसल, 1840 में 'मार्टिन वान ब्यूरेन' 'डेमोक्रेटिक पार्टी' से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। न्यूयॉर्क में जन्मे वान ब्यूरेन का उपनाम 'ओल्ड किंडरहुक' था जिसको लोग शॉर्ट में ओके बुलाया करते थे। OK शब्द यहीं से दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ। उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार के दौरान OK शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया। इतना ही नहीं, अमेरिका में ओके क्लब का भी गठन कर दिया गया था।

और भी हैं कई दावे

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया जाता था कि ओके शब्द okeh से आया है, जो मूल अमेरिकी भारतीय जनजाति 'चोक्तौ' (Choctaw) का एक शब्द है।
हालांकि इस तरह OK को लेकर और भी कई तर्क दिए जाते हैं। OK शब्द के उदय के बाद से ही इन तर्कों को लेकर लोगों के बीच हमेशा विवाद रहा है। स्मिथसोनियन मैगज़ीन के एक लेख के अनुसार, 'ओके' शब्द की उत्पत्ति 19वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई थी। यह शब्द AC के बजाय OK हो गया है। ओके का अर्थ है 'ऑल करेक्ट' (All Correct), जिसे Oll Korrect में बदल दिया गया है।

Advertisment
bye full form full form full form of bye full form of fir full form of ok full form of ok in english full form of sms full form ok full forms ok full form ok full form in hindi ok full form kya hai ok ka full form ok ka full form in hindi ok ka full form kya hai ok ka full form kya hoga ok ka full form kya hota hai ok ki full form ok word full form okay ka full form what is full form of ok what is ok full form what is the full form of ok
Advertisment
चैनल से जुड़ें