Advertisment

CG Election 2023: वचनपत्र से पहले सीएम बघेल की कर्ज माफी सहित चार महाघोषणाएं, बीजेपी जल्द जारी करेगी वचनपत्र

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। सत्ता में आने के बाद 2018 की तरह ही फिर से किसानों का कर्ज माफ कर देगी।

author-image
Agnesh Parashar
CG Election 2023: वचनपत्र से पहले सीएम बघेल की कर्ज माफी सहित चार महाघोषणाएं, बीजेपी जल्द जारी करेगी वचनपत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले सीएम भूपेश ने एक बड़ा दांव खेला है।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद 2018 की तरह ही फिर से किसानों का कर्ज माफ कर देगी।

चार महाघोषणाएं

इसके साथ ही सीएम बघेल ने आज वचन पत्र के आने से पहले ही चार महाघोषणाएं जारी कर दी हैं। इनमें कर्ज माफी सहित जातिगत जनगणना का जिक्र किया है।

सीएम बोले जातिगत जनगणना कराएंगें

वहीं, बात की जाए कांग्रेस की घोषणाओं की, तो पार्टी अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है।

Advertisment

अगली बार सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे। जातिगत जनगणना कराने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।

20 क्विंटल/एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। 17.5 लाख परिवारों को आवास देने की घोषणा की गई है।

सक्ति जिले सीएम ने की घोषनाएं

सीएम भूपेश बघेल ने यह घोषणा सक्ति जिले में की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद वह जातिगत जनगणना करेंगे।

Advertisment

इसके साथ ही उन्होंने 17.5 लाख परिवार को आवास देने का भी वादा किया है। अब इस पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

cg-congress-ghoshna-before-manifesto

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कसा तंज

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है।

उन्होंने लिखा कि, पूर्ण कर्जमाफी के धोखे से 2018 में सरकार बनाई और 5 साल तक लाखों किसानों का कर्ज बरक़रार रखा और अब माफ सर्वे में हार के डर से माफ करने का ऐलान कर रहे हैं।

तो वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी सीएम भूपेश की घोषणा पर तंज कसा है।

Advertisment

बीजेपी का भी घोषणा पत्र आना बाकी

बता दें कि राज्य में 17 नबंवर को मतदान हैं, ऐसे में दोनों ही पार्टियां जनता से तमाम चुनावी वादे कर रही हैं।

बीजेपी का भी घोषणा पत्र अभी तक नहीं आया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

अब तक 17 लाख किसानों का कर्ज माफ

छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमाफी का हाल देखें तो पता चलता है कि अब तक 17 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ हैं।

इसमें कुल 9720 करोड़ का कर्ज माफ किया गया। साथ ही 325 करोड़ का सिंचाई कर्ज भी माफ किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, ये रही बनाने की रेसिपी

Dussehra 2023: रायपुर पुलिस ने बनवाया रावण का अनोखा पुतला, ‘साइबर रावण’ दिया नाम

World Cup 2023: IND vs NZ मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 4.3 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा मैच

UP News: कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, सपा अध्यक्ष को बताया देश का भावी प्रधानमंत्री

Inspirational Hindi Story: मानव और प्राणी मात्र की सेवा धर्म ही असली भक्ति है, पढ़िए एक प्रेरक कहानी

रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, कर्ज माफी छत्तीसगढ़, सीएम भूपेश बघेल, Raipur News, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Election 2023, Loan Waiver Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel

cm bhupesh baghel सीएम भूपेश बघेल raipur news chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज़ Chhattisgarh Election 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 Loan Waiver Chhattisgarh कर्ज माफी छत्तीसगढ़
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें