Advertisment

Dr Subhash Chandra: डॉ. सुभाष चंद्रा ने SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाए आरोप,  Zee-Sony डील टूटने के लिए बताया जिम्‍मेदार

Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने सेबी SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच गंभीर आरोप

author-image
Aman jain
Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson

Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson

Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने सेबी SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने कहा कि उन्होंने साल 2019 में कहा था कि कुछ लोग हमारे ग्रुप को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वो और कोई नहीं माधबी पुरी बुच हैं। इसी के साथ चंद्रा ने कहा कि माधवी ही Zee एंटरटेनमेंट और सोनी की डील टूटने के लिए जिम्‍मेदार हैं। डील टूटने से रिटेल शेयरहोल्डर्स को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस हुए नुकसान की पूरी जिम्मेदारी भी माधबी बुच की है।

Advertisment

डील टूटने के लिए जिम्मेदार माधबी पुरी बुच- डॉ. सुभाष

डॉ. सुभाष चंद्रा ने जी एंटरटेनमेंट और सोनी मर्जर डील टूटने के लिए भी माधबी पुरी बुच को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि- SEBI की कार्रवाई के चलते जी और जापान की सोनी की भारतीय यूनिट के बीच 10 बिलियन डॉलर का मर्जर कैसिंल हो गई। इसके बाद चंद्रा ने कहा कि- सोनी का मर्जर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था और उसे स्टॉक एक्सचेंज से मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन SEBI ने BSE/NSE को NCLT की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने और सोनी को डराने के लिए कहा, जिसके कारण सोनी ने आखिरकार इस मर्जर को कैंसिल कर दिया। इससे छोटे शेयरहोल्डर्स को भारी नुकसान हुआ।

केस सुलझाने मांगी गई को रिश्वत (Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson)

डॉ. सुभाष चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मामले को सुलझाने के लिए उनसे करोड़ों रुपए की मांग की गई थी। मनजीत सिंह बिचौलिये का काम कर रहा था। मनजीत सिंह ने ये भी कहा कि वो माधबी पुरी बुच (Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson) और उनके पति के साथ मिलकर मामला सुलझा कर सकता है। डॉ. चंद्रा ने कहा कि शायद मनजीत सिंह सही था। ICICI बैंक की चंदा कोचर और माधबी पुरी बुच के बीच काफी बातचीत होती थी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार ने खोला पिटारा, 14 हजार करोड़ रुपए की 7 योजनाओं को दी मंजूरी; जानें कैसे मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री से की थी शिकायत (Dr. subhash chandra alleges sebi chairperson)

डॉ. चंद्रा ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री को इस विषय के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था, लेकिन उसका कोई जवाब अभी तक नहीं आया है। डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि शायद मैडम वित्त मंत्री बिजी रही होंगी। सुभाष चंद्रा ने कहा कि माधवी को सजा जरूर मिलेगी मेरे बाद कोई और आएगा इनकी शिकायत लेकर। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि वो सबकुछ फेस करने को तैयार हैं।

Advertisment

अवैध रूप से लिए करोड़ों रुपए

चंद्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर, बुच को 'भारी रकम' दे रही थीं और वे दोनों हर दिन कम से कम 20 बार फोन पर बात करते थे। 'आज सुबह पता चला है कि वह ICICI बैंक से करोड़ों रुपए अवैध रूप से ले रही थीं।'

यह भी पढ़ें- World Bank: एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधार और रूरल डिमांड में इजाफे से इंडियन इकोनॉमी में बूम, भारत की GDP में 0.4% की उछाल का अनुमान!

आरोप SEBI sebi chairperson ZEEL Founder Subhash Chandra SEBI Chairperson Madhabi Puri Buch SEBI Chairperson Corrupt ZEEL-Sony Deal Failure Essel Group Chairman Dr Subhash Chandra डॉ. सुभाष चंद्रा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड Zee Entertainment Enterprises Ltd dr Subhash Chandra सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच Chairman Emeritus Madhabi Puri Buch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें