Advertisment

ESIC Scheme: ESIC ने जुलाई महीने में 19.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े, रिपोर्ट जारी कर दी जानकारी

नई  दिल्ली। ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि जुलाई, 2023 के महीने में 19.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

author-image
Bansal news
ESIC Recruitment 2021: इन पदों पर नौकरी करने का मौका, 12वीं पास और ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

नई  दिल्ली। ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि जुलाई, 2023 के महीने में 19.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। जुलाई, 2023 के महीने में लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के आंतर्गत लाया गया है, इससे इनका और ज्यादा कवरेज सुनिश्चित हुआ है।

Advertisment

 कुल कर्मचारियों का 47.9 प्रतिशत

इन आकड़ो से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियाँ पैदा हुई हैं, क्योंकि जुलाई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 19.88 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.54 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों में सबसे ज्यादा हैं और यह कुल कर्मचारियों का 47.9 प्रतिशत है।

पेरोल आकड़े के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि जुलाई, 2023 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.82 लाख रहा है। ये आकड़े दिखाते हैं कि जुलाई, 2023 के महीने में कुल 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

यह इस बात को दर्शाता है कि ईएसआईसी इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेरोल आकड़ा अनंतिम है, क्योंकि आकड़ा सृजन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: राजस्थान में आज से भारी बारिश पर लगेगा ब्रेक, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Canada India Tensions: कनाडा से बिगड़े रिश्ते का सिखों पर क्या होगा असर, SGPC ने कही ये बड़ी बात

Atharvashirsha Pathan Pooja: इस राज्य के 31 हजार महिलाओं संग विदेशी श्रद्धालुओं ने अथर्वशीर्ष का किया पाठ, जानें कहांं

Advertisment

Rajasthan Loot: राजस्थान के इस मंदिर में सोने-चांदी लूट ले गए बदमाश, पुजारियों पर भी किया हमला

Earthquake in Himachal: फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर 2.9 दर्ज की गई तीव्रता

business news in hindi EPFO ESIC Scheme ESIC Scheme new members new members SIC
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें