Advertisment

Amrit Bharat Express: MP से गुजरेगी ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, देखें रूट और टाइम टेबल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। ईरोड-जोगबनी वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी।

author-image
Vikram Jain
Amrit Bharat Express: MP से गुजरेगी ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, देखें रूट और टाइम टेबल

Erode-Jogbani Amrit Bharat Express Bhopal Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर यात्रियों को एक और नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। अब ईरोड (तमिलनाडु) से जोगबनी (बिहार) के बीच वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी और व्यापार, शिक्षा एवं तीर्थ यात्रा के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। जानें ट्रेन का रूट और टाइम टेबल

Advertisment

नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल की है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गाड़ी संख्या 16601/16602 ईरोड-जोगबनी- ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन हर गुरुवार ईरोड से और हर रविवार जोगबनी से रवाना होगी।

यात्रा होगी और भी आसान, यात्रियों को राहत

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा एमपी के महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी। जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से अब बिहार और दक्षिण भारत के बीच सीधी यात्रा का विकल्प उपलब्ध हो गया है।

रेल प्रशासन का मानना है कि यह सेवा न केवल व्यापारिक यात्रियों और छात्रों के लिए, बल्कि तीर्थयात्रियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। ट्रेन मध्य प्रदेश के बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisment

https://twitter.com/wc_railway/status/1970793152668692480

नई ट्रेन रूट और टाइम टेबल...

गाड़ी संख्या 16601 ईरोड- जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

प्रत्येक गुरुवार ईरोड जंक्शन से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन शुक्रवार को इटारसी दोपहर 15:00 बजे, पिपरिया 15:52 बजे, गाडरवारा 16:16 बजे, जबलपुर 18:15 बजे, कटनी 19:55 बजे, मैहर रात 20:53 बजे, सतना रात 21:55 बजे पहुंचकर निर्धारित मार्ग से होते हुए गंतव्य तीसरे दिन शनिवार को रात 19:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी- ईरोड जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस 28 सितंबर 2025 से शुरू होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार अपने जोगबनी से दोपहर 15:15 बजे रवाना होकर, अगले दिन सोमवार सतना दोपहर 13:10 बजे, मैहर 13:48 बजे, कटनी 15:15 बजे, जबलपुर 17:40 बजे, गाडरवारा 19:43 बजे, पिपरिया 20:23 बजे, इटारसी 22:15 बजे पहुँचकर और चौथे दिन बुधवार को सुबह 07:20 बजे ईरोड जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी एक्सप्रेस

ट्रेन का स्टॉपेज बिहार, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख 50 स्टेशनों पर होगा। यह अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टै, काटपाडी, अरक्कोणम, पेरम्बूर, नायुडुपेटा, गूडूर जंक्शन, ओंगोल, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वरंगल, मंचिर्याल, बल्लारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, घोड़ाडोंगरी, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, चुनार, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट समेत सहित 50 प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

Advertisment

इस तरह होगी ट्रेन की संरचना

इस सुपरफास्ट ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 एलडब्ल्यूएस सीएनपीपी, 11 एलडब्ल्यूएस एसपी, 2 एलएसएलआरडीपीपी और 1 एलडब्ल्यूसीबीपीपी कोच शामिल हैं। इसमें आधुनिक कोच और सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक होगी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत NTES/139 सेवा से ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके यात्रा प्रारंभ करें। इस ट्रेन के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment
Train for Bihar Tamil Nadu NTES Train Status Itarsi Railway news Indian Railways indian railway Erode to Jogbani Route Erode Jogbani Weekly Superfast Train Erode Jogbani Train Bhopal Railway News bhopal railway division Amrit Bharat Weekly Schedule amrit bharat express 16602 Erode Jogbani Amrit Bharat Express 16601 Erode Jogbani Amrit Bharat Express
Advertisment
चैनल से जुड़ें