Advertisment

Erode East Assembly by-election Result 2023: कांग्रेस के ई.वी.के.एस.एलंगोवन आगे ! पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई।

author-image
Bansal News
Erode East Assembly by-election Result 2023: कांग्रेस के ई.वी.के.एस.एलंगोवन आगे !  पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

इरोड। Erode East Assembly by-election Result 2023 तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं।

Advertisment

जानें अपडेट

  • इरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस के ई.वी.के.एस.एलंगोवन आगे चल रहे हैं।
  • चेन्नई (तमिलनाडु): इरोड (पूर्व) उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के आगे चलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

जानिए किनके बीच है मुकाबला

हालांकि, मुख्य मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू के बीच माना जा रहा है। एलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका और द्रमुक के एस आनंद शामिल हैं।

Advertisment

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

tripura assembly election 2023 erode election date erode election 2023 erode election erode east election 2023 erode east election erode east by-election erode east by election 2023 erode by-election 2023 date erode by election 2023 opinion poll erode by election 2023 ntk erode by election 2023 admk erode by election 2023 erode by election erode assembly election assembly elections 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें