Advertisment

EPFO को लेकर बड़ी अपडेट: 10 करोड़ सदस्यों के लिए खुशखबरी, अब आसानी से कर सकेंगे इस जरुरी जानकारी में सुधार

EPFO Personal Information Update: EPFO के सदस्यों के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम आदि में सुधार करना अब और भी सरल हो गया है।

author-image
Shashank Kumar
EPFO Personal Information Update

EPFO Personal Information Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization- EPFO) के सदस्यों के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम आदि में सुधार करना अब और भी सरल हो गया है।

Advertisment

शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी। सरकार ने ईपीएफओ में सुधार लागू किए हैं, जिससे सदस्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी जानकारी में स्वयं ही बदलाव कर सकेंगे।

अब सदस्य स्वयं कर सकेंगे जानकारी अपडेट

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, ‘ईपीएफओ के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए यह प्रक्रिया अब आसान हो गई है। पहले जानकारी में बदलाव के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब सुधार लागू होने के बाद सदस्य बिना किसी बाहरी मदद के अपनी जानकारी में खुद ही बदलाव कर सकते हैं।’

शिकायतों का शीघ्र समाधान होगा

मांडविया ने यह भी कहा, 'नाम और अन्य जानकारियों में सुधार (EPFO Personal Information Update) से जुड़ी 8 लाख से अधिक शिकायतें ईपीएफओ को प्राप्त हुई हैं। इस नए सुधार से इन शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सकेगा।'

Advertisment

उन्होंने यह भी बताया कि EPFO खाता ट्रांसफर की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। अब सदस्य एक ओटीपी के माध्यम से आसानी से अपना खाता एक संस्था से दूसरी संस्था में ट्रांसफर कर सकते हैं, जो पहले एक लंबी प्रक्रिया थी।

ये भी पढ़ें: आर्गेनिक सब्जियां उगा रहीं अकलतरा की महिलाएं: स्व सहायता समूह की मदद से बनीं आत्मनिर्भर, स्थानीय स्तर पर बढ़ीं मांग

सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम का रोलआउट भी पूरा

इस महीने की शुरुआत में EPFO ने बताया कि देशभर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (सीपीपीएस) का क्रियान्वयन पूरा हो चुका है। इससे 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Advertisment

नए सिस्टम के तहत लाभार्थी किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकते हैं और पेंशन शुरू होने के समय वेरिफिकेशन के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम उन पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा है, जो रिटायरमेंट के बाद अपने गृह नगर में रहने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: Bhopal Army Marathon: भोपाल के आर्मी मैराथन 2025 में दौड़े हजारों लोग, फिटनेस को बढ़ावा देने का दिया संदेश

EPFO EPFO news Employees' Provident Fund Organization Personal Information Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें