Advertisment

EPFO New Rule 2025: EPFO का नया नियम, सर्विस पीरियड ओवरलैप होने पर भी PF ट्रांसफर क्लेम होगा स्वीकार

EPFO New Rule 2025: EPFO ने नया नियम जारी किया है - अब सर्विस पीरियड ओवरलैप होने पर भी PF ट्रांसफर क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा। जानें पूरी जानकारी। EPFO has issued a new rule - PF transfer claims will not be rejected even if there is a service period overlap. Know all details here.

author-image
Ashi sharma
EPFO New Rule 2025

EPFO New Rule 2025

EPFO New Rule 2025: EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि सर्विस पीरियड में ओवरलैप होने के बावजूद EPF ट्रांसफर क्लेम को रिजेक्ट नहीं किया जाएगा।

Advertisment

यह निर्णय EPF सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें PF ट्रांसफर में अनावश्यक देरी या अस्वीकृति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्या है बदलाव?

20 मई, 2025 को जारी निर्देश में EPFO ने कहा कि कई बार कर्मचारियों की सर्विस अवधि में ओवरलैप होने के कारण PF ट्रांसफर क्लेम रिजेक्ट कर दिए जाते थे।

हालांकि, EPFO ने स्पष्ट किया कि सर्विस ओवरलैप वास्तविक कारणों से हो सकता है और इसे ट्रांसफर क्लेम को रोकने का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोने के भाव ने फिर पकड़ी तेजी, जानें अपने शहर में आज का सोने का भाव 

EPFO के अनुसार:
"ट्रांसफर क्लेम रिक्वेस्ट को स्रोत कार्यालय (Transferring Office) द्वारा प्रोसेस किया जाना चाहिए, भले ही सर्विस पीरियड में ओवरलैप हो। केवल उन्हीं मामलों में स्पष्टीकरण मांगा जाए जहां वास्तव में आवश्यकता हो।"

EPF सदस्यों को क्या फायदा होगा?

  • अब PF ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज और सुगम होगी।

  • ओवरलैपिंग सर्विस पीरियड वाले मामलों में भी क्लेम स्वीकार किए जाएंगे।

  • EPFO 3.0 के तहत और भी सुविधाएं जल्द ही लॉन्च हो सकती हैं, जैसे ATM से EPF निकासी।

Advertisment

EPFO 3.0 – भविष्य में क्या बदलाव आएंगे?

EPFO लगातार डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दे रहा है। आने वाले समय में EPF निकासी के लिए ATM का उपयोग भी किया जा सकेगा, जिससे सदस्यों को PF ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

यह भी पढ़ें- Earning Tips: ChatGPT से घर बैठे कमाएं हजारों रुपए, जानिए कैसे बन सकता है यह AI टूल आपकी कमाई का जरिया

सर्विस पीरियड ओवरलैप service period overlap PF निकासी PF ट्रांसफर क्लेम pf withdrawal PF transfer claim EPFO नया नियम 2025 EPFO अपडेट EPFO update EPFO new rule 2025 EPFO 3.0 EPF सदस्य लाभ EPF ट्रांसफर प्रक्रिया EPF transfer process EPF member benefits
Advertisment
चैनल से जुड़ें