Advertisment

EPFO Bharti 2025: ईपीएफओ में है यंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकता, जानें सैलरी से लेकर अप्लाई करने का तरीका

EPFO Bharti 2025:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यंग प्रोफेशनल (Law) के पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

author-image
Shashank Kumar
EPFO Bharti 2025

EPFO Bharti 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यंग प्रोफेशनल (लॉ) के पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (LLB) होना चाहिए।

Advertisment

इसके अलावा, जो उम्मीदवार LLB/BA LLB में योग्य हैं और जिन्होंने शोध क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया है, उन्हें वरीयता दी जाएगी। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 65,000 रुपये (फिक्स्ड) का वेतन मिलेगा।

EPFO Bharti 2025: इतने दिनों का रहेगा कॉन्ट्रैक्ट

यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों को EPFO कार्यालयों की विशिष्ट परियोजनाओं पर काम करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में तैनात किया जाएगा। इस भर्ती का कार्यकाल 11 महीने का होगा।

EPFO Bharti 2025 के लिए आवश्यक योग्यताएं

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) होना चाहिए। धार्मिक संस्था उन्हीं को दी जाएगी जिन्होंने  LLB/BA LLB की डिग्री प्राप्त की हो और रिसर्च क्षेत्र में अनुभव रखते हों। संबंधित क्षेत्र में रिसर्च अनुभव, प्रकाशित शोधपत्र और post qualification का अनुभव रखने वालों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Advertisment

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

EPFO में भर्ती (EPFO Bharti 2025) के लिए यंग प्रोफेशनल्स 21 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसका फॉर्म आप आधिकारिक वेबसाइट से नि:शुल्क भर सकते हैं। हालांकि इसमें अभी यह सामने नहीं आया है कि इसमें कितने कर्मचारियों की भर्ती होनी है।

ये है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

EPFO भर्ती 2025 के पद का विवरण: युवा प्रोफेशनल (कानून)

EPFO भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 32 साल है।

EPFO भर्ती 2025 के लिए सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 65,000 रुपये (फिक्स्ड) सैलरी दी जाएगी। 

EPFO भर्ती 2025 के लिए कार्यकाल और स्थान  

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी और कार्यकाल 11 महीने के लिए होगा। चयनित उम्मीदवारों को EPFO मुख्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त किया जाएगा।

Advertisment

EPFO भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें  

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को सही से भरकर ईमेल आईडी ([email protected]) पर भेज सकते हैं या नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भेजने होंगे।

समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। आवेदन में कोई कमी या आवश्यक दस्तावेजों का अभाव होने पर वह आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

EPFO Salary Hike: प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों की पेंशन में होगा इजाफा, जानें आपके लिए क्या बदला?

Advertisment

EPFO Salary Hike

EPFO Salary Hike: अगर आप प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं और अपनी सैलरी या पेंशन को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।  पढ़ें पूरी खबर..

EPFO EPFO Bharti 2025 EPFO employees EPFO jobs
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें