Advertisment

EOW Raid: करोड़पति निकला नगर निगम का क्लर्क, दो मकान, तीन फ्लैट, चार प्लॉट का मालिक

EOW Raid: करोड़पति निकला नगर निगम का क्लर्क, दो मकान, तीन फ्लैट, चार प्लॉट का मालिक eow-raid-crorepati-turns-out-to-be-municipal-clerk-owner-of-two-houses-three-flats-four-plots

author-image
Bansal News
EOW Raid: करोड़पति निकला नगर निगम का क्लर्क, दो मकान, तीन फ्लैट, चार प्लॉट का मालिक

इंदौर। प्रदेश में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम लगातार एक्शन के मूड में दिख रही है। बीते दिनों से लगातार भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को EOW की टीम ने इंदौर नगर निगम के क्लर्क के घर पर छापा मारा है। इस छापे में EOW नगर निगम में लेखापाल विभाग में पदस्थ क्लर्क राजकुमार सालवी के घर अकूत संपत्ति मिली है। सालवी के घर एयरपोर्ट रोड स्थित अंबिकापुरी पर EOW की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी के दौरान सालवी के घर से तीन प्लॉट और सीता कॉलोनी में एक फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही कार, 3 बाइक और बैंक खातों की जानकारी भी मिली है।

Advertisment

अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि करीब 1 करोड़ की संपत्ति सालवी के घर से मिली है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार ने 1997 में निगम में अस्थायी मास्टरकर्मी के तौर पर नौकरी शुरू की थी। इसके बाद कई सालों तक वह नौकरी करता रहा और काली कमाई का जरिया बनाता रहा। 19 साल बाद 2016 में वह परमानेंट होकर क्लर्क भी हो गया। 1997 से लेकर अब तक उसकी आय 26 लाख से कुछ ही ज्यादा बनती है, लेकिन प्रॉपर्टी करोड़ों रुपए की पाई गई है ।

अधिकारियों का भी पैसा लगाया
बता दें कि जांच में खुलासा हुआ है कि राजकुमार ने कई अधिकारियों का काला धन भी अपने बेटे और पत्नी के नाम से लगाई है। इसके दस्तावेज छानबीन के दौरान मिले हैं। राजकुमार ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम की फर्म बनाकर पैसे लगाए हैं। इनमें आशंका जताई जा रही है कि राजकुमार ने कई अधिकारियों का भी काला धन लगाया है। राजकुमार के घर से मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Breaking News Indore News eow raid eow chapa indore karmchari indore nagar nigam clerk
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें