Advertisment

Neha Kakkar के बाद आदित्य नारायण ने बनाया शादी का मन, इस एक्ट्रेस के संग लेंगे सात फेरे

author-image
Pooja Singh
Neha Kakkar के बाद आदित्य नारायण ने बनाया शादी का मन, इस एक्ट्रेस के संग लेंगे सात फेरे

Image Source: https://www.instagram.com/p/B7YQiV1HkUj/

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के बाद अब आदित्य नारायण (Udit Narayan) ने शादी करने का फैसला कर लिया है। कई वर्षों से रिलेशन में रहने के बाद अब उन्होंने अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री श्र्वेता अग्रवाल (shweta agarwal) से इसी साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं।

Advertisment

आदित्य ने श्वेता से अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा कि, फिल्म शापित के सेट पर वे श्वेता से मिले थे। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। पहले उन्हें श्वेता से प्यार होने लगा। शुरू में वह सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। मेरी फैमिली श्वेता को काफी पसंद करती है।

लोग हमारे ब्रेकअप का अनुमान लगाते है। इसके बाद श्वेता के साथ बाहर जाना मुश्किल हो गया था। मुझे पता है कि रिलेशनशिप में दिक्कतें आती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की सब खत्म हो गया। 10 वर्षों के रिलेशन में हमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

आदित्य नारायण ने आगे कहा कि, शादी करने का फैसला महज एक औपचारिकता है। इस साल के अंत तक हम शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मेरी फैमिली श्वेता को बहुत पसंद करती है। वहीं नेहा कक्कड़ के साथ रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि, नेहा के साथ उनके रिश्ते की बात अफवाह थी। वह सब एक मजाक था और शो के हिसाब से चल रहा था।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें