Advertisment

English medium Colleges: कॉलेज के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा,लिया गया बड़ा फै़सला

English medium Colleges: कॉलेज के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा,लिया गया बड़ा फै़सला

author-image
Bansal News
English medium Colleges: कॉलेज के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा,लिया गया बड़ा फै़सला

RAIPUR: छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूलों English medium government Colleges के बाद अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने वाले कॉलेज भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से अगले 10 दिनों में योजना का विस्तृत कार्ययोजना पेश करने को कहा है। योजना है कि अगले शिक्षा सत्र से पहले प्रदेश के प्रमुख शहरों में कम से कम 10 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय शुरू कर दिए जाएंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का फैसला किया है। तय हुआ है कि प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय Swami Atmanand English Medium School शुरू किए जाएंगे। पहले साल 10 कॉलेजों से यह शुरू होगा। अगले तीन सालों में सभी जिला मुख्यालयों में एक कॉलेज खोलने की बात कही जा रही है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों का कहना है, वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। इसकी वजह से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। अब अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए कॉलेज खुल जाएगा तो स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़े बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें