Advertisment

भोपाल में इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत: CCTV फुटेज सामने आया, युवक बैठे-बैठे गिरा और चंद सेकंड में चली गई जान

Bhopal News: भोपाल में इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, इसी दौरान अचानक पीठ के बल गिर पड़ा

author-image
BP Shrivastava
Bhopal News

Bhopal News: दिवाली के एक दिन पहले भोपाल में इंजीनियर सुदीप पटेल (35) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंजीनियर बुधवार को सुबह (5:12 बजे) मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान वह बैठे-बैठे गिर पड़ा और फिर नहीं उठ सका। उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुदीप को मृत घोषित कर दिया था। घटना राजधानी के कोलार स्थित सर्वधर्म कॉलोनी की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज एक दिन बाद यानी गुरुवार को सामने आया है। जिसमें सुदीप एक शॉप का लॉक खोलते दिख रहा है। चंद सेकंड में गिर पड़ता और जान चली जाती (Bhopal News) है।

Advertisment

घटना सर्वधर्म कॉलोनी की

इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत की घटना बुधवार सुबह 5:12 बजे की। उनका शव कोलार इलाके में सर्वधर्म कॉलोनी वाइन शॉप के सामने मिला। गुरुवार का इंजीनियर की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने (Bhopal News) आया।

पुलिस ने यह बताया

एक पड़ोसी ने उन्हें बेसुध पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। हालांकि, परिजन इसे हार्ट अटैक (Heart Attack) मान रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि मरने से पहले सुदीप ने शराब दुकान की शटर बजाई (Bhopal News) थी।

सांख्यिकी विभाग में कर्मचारी हैं सुदीप की पत्नी

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय सुदीप पटेल, जो मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे, रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। बुधवार को भी वे अल सुबह बजे घर से निकले थे। सुदीप ने भोपाल से बीई की पढ़ाई की और यहीं नौकरी करने लगे। उन्होंने 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी पत्नी विंध्याचल भवन स्थित सांख्यिकी विभाग के अकाउंट डिपार्टमेंट में कार्यरत (Bhopal News) हैं।

Advertisment

मरने से पहले बजाई थी शराब दुकान की शटर

भोपाल में शराब की दुकान के बाहर सुदीप पटेल की मौत का मामला सामने आया है। मृत्यु के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शराब दुकान के बाहर सुदीप की बॉडी पड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, सुदीप ने मरने से पहले शराब दुकान की शटर बजाई थी। इसके बाद वह अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही (Bhopal News) है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जन आरोग्य निरामयम: भोपाल में 70 साल से ज्यादा उम्र के पहले हितग्राही को मिला आयुष्मान कार्ड

साइलेंट अटैक के खतरे इन्हें सबसे ज्यादा

publive-image

बहुत ज्यादा मोटापा बढ़ने पर और BMI 25 या इससे ज्यादा होने पर साइलेंट अटैक का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा नियमित तौर पर फिजिकल एक्टिविटीज न करने वाले अचानक कोई भारी एक्टिविटी करते हैं तब भी खतरा बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर लेवल, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, बहुत नमक और अनहेल्दी फैट वाली चीजें खाने वाले, हाई ब्लड शुगर, बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने वाले लोगों के लिए खतरा ज्यादा होती है। इसके साथ ही तंबाकू या स्मोकिंग के साथ हार्ट डिजीज, स्ट्रोक या हार्ट अटैक की फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों में ज्यादा खतरा रहता (Bhopal News)  है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ में 8 हाथियों की मौत: जहर देने की आशंका, केंद्र सरकार तक पहुंची बात, जांच के लिए SIT बनाई, 5 संदिग्ध अरेस्ट

हार्ट अटैक से कैसे बचें मध्यप्रदेश न्यूज भोपाल में इंजीनियर को आया हार्ट अटैक भोपाल न्यूज़ एमपी न्यूज इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत MP news madhya pradesh news How to avoid heart attack Engineer gets heart attack in Bhopal Engineer dies of heart attack bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें