Advertisment

Pankh Award: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन बंसल न्यूज की सराहनीय पहलः मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2024 में 55 खेल प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

Pankh Award: राजधानी भोपाल में बंसल ग्रुप के पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव शामिल होने पहुंचे.

author-image
Rohit Sahu
Pankh Award: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन बंसल न्यूज की सराहनीय पहलः मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2024 में 55 खेल प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

हाइलाइट्स

  • सीएम ने बंसल न्यूज की पहल,पंख पुरस्कार के लिए की सराहना
  • देश के 55 जिलों से आए 55 खिलाड़ियों को सम्मानित किया 
  • खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के साथ दिया गया प्रमाण पत्र
Advertisment

Pankh Award: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बंसल न्यूज के पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2024 के आयोजन में प्रदेश के 55 जिलों की 55 उभरती खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित गरिमामय  समारोह में  मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उन युवा और होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कड़ा संघर्ष कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल खेल एवं युवक कल्याण मंत्री मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर ट्रेनिंग से लेकर खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव काम कर रही हैं।

   खेलों के क्षेत्र में भारत का सांस्कृतिक इतिहास

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा 'भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष महत्व रहा है. जीवन के हर क्षण में भारतीय परंपरा ने खेलों को स्थान दिया है. अर्जुन का चिड़िया की आंख पर निशाना लगाना, स्वंयवर आदि प्राचीन खेल परंपरा हैं. आज भी भारत ओलंपिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है'.

Advertisment

pankh

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रोत्साहित करने के लिए बंसल न्यूज के पंख खेल  पुरस्कार की पहल शुरू करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई मीडिया संस्थान विचार गोष्ठी जैसे औपचारिक आयोजनों के नाम पर हमें निमंत्रित करके समारोह करते हैं लेकिन बंसल न्यूज ने समाज के कमजोर वर्ग से निकलकर आने वाली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी लेकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की प्रेरणायोग्य पहल की है।

   सम्मान और पुरस्कार केवल राशि नहीं ये मार्गदर्शन है: विश्वास सारंग

कार्यक्रम में खेल-युवक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। युवाओं के कल्याण के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने पर गंभीरता से काम कर रही है। अवार्ड के रुप में केवल आपको राशि नहीं दी जा रही यह मार्गदर्शन जिससे आप और आगे बढ़े और प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नंबर 1 पर लेकर जाएं.

   खिलाड़ियों के हौसलों को पंख मिल रहे हैं: सुनील बंसल

पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार कार्यक्रम में बंसल ग्रुप के एमडी सुनील बंसल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों से निकलकर आगे आने वाली खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ते देख खुशी होती है। प्रदेश के खिलाड़ी आगे बढ़ें और प्रदेश  के साथ  अपने परिवार का नाम रोशन करें। बंसल ग्रुप के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वह ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अभियान में अपना योगदान दे रहा है।

Advertisment

   सीएम ने इन खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत 

आगर मालवा की गौरांशी शर्मा को बैडमिंटन, अलीराजपुर के अश्विन कलेश एथलेटिक्स, अनुपपुर के अभय सिंह कंवर एथलेटिक्स,अशोकनगर की गुंजन शर्मा को वुशु (चीनी मार्शल आर्ट), बालाघाट के आदित्य दमाहे को वॉलीबॉल, बड़वानी के आशाराम जमरे को हॉकी,बैतूल के योगेश पुंडे को हॉकी, भिंड के अंशुल यादव को ताइक्वांडो, भोपाल के अमान खान को हॉकी, बुरहानपुर के देव कुमार मीना को एथलेटिक्स(पोल जंपिंग), छतरपुर की भव्या जैन को पोल जंपिंग

छिंदवाड़ा के हेमन्त सिंह रघुवंशी को एथलेटिक्स, दमोह के हिमांशु कुशवाह को वेट लिफ्टिंग (भारोत्तोलन), दतिया के अवधेश कश्यप को एथलेटिक्स, देवास की नेहा ठाकुर को नौका चालन, धार की चेतना मारू को फुटबॉल, डिंडोरी की अर्पिता शर्मा एथलेटिक्स, गुना के अवतार नायक को हॉकी, ग्वालियर की सोनम परमार को एथलेटिक्स, हरदा के डैली बिश्नोई को कायकिंग और कैनोइंग, इंदौर की प्रियंका शर्मा को हॉकी, जबलपुर के अभय सिंह को एथलेटिक्स, झाबुआ के तेजस गुप्ता को धनुर्विद्या(आर्चरी)

pankh

कटनी के देवराज सिंह चौहान को एथलेटिक्स, खंडवा की विध्यांशी मिश्रा को सेलिंग, खरगोन की आरती डावर एथलेटिक्स, मंडला की अनुष्का पटेल को रोइंग वाटर स्पोर्ट, मन्दसौर की आदिति माहेश्वरी को हॉकी, मुरैना के रामानुज सिंह तोमर को रेसलिंग, नर्मादापुरम के यश बाथरे को मॉडर्न पेंटाथलॉन,नरसिंहपुर की यश्वरी यादव खो-खो, नीमच की खुशी पाल सिंह को बास्केटबॉल, निवाड़ी की पूनम मीणा को ताइक्वांडो, पन्ना के पुष्पेंद्र सिंह को एथलेटिक्स, रायसेन की पूजा कोरी को हॉकी,

Advertisment

राजगढ़ की आस्था दांगी को कायकिंग और कैनोइंग, रतलाम के अंजा चंद्रवंशी को वॉलीबाॉल, रीवा के गौरव पांडे को एथलेटिक्स, सागर की रागनी मौर्य को ताइक्वांडो, सतना के हिमांशु मिश्रा को जेवलिन थ्रो, सीहोर की शिवानी वर्मा को एथलेटिक्स, सिवनी के आशिर आदिल खान को हॉकी, शहडोल की प्रियंका सिंह को हैंडबॉल, शिवपुरी की अमृता लोधी को जूडो,

सीधी के विवेक कुमार को एथलेटिक्स, सिंगरौली की सलोनी कंसया को हॉकी, टीकमगढ़ के नन्हे राजा बुंदेला को साइलिंग, उज्जैन के वैभव सिंह चौहान वॉटर स्पोर्टस, उमरिया के राजा भैया कोरी को हॉकी, विदिशा के आदित्या प्रजापति को ताइक्वांडो, पांढुर्ना के दुर्विशा पवार को ट्रायथलन, मऊगंज के सिद्धार्थ सिंह को स्विमिंग, मैहर के रविंद्र निंजवाल एथलेटिक्स में अवार्ड दिया गया.

pankh

इन सभी खिलाड़ियों को 51 हजार के चेक के साथ प्रमाण पत्र और ट्रॉफी  दी गई। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उपलब्धियों के लिए प्रदेश के 55 जिलों के 55 खिलाड़ियों को दिए गए। बंसल न्यूज ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2023 में की। ये अवार्ड ऐसे खेलों में दिए जाते हैं जो भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं।

pankh

   संबंधित पुरस्कार: Pankh Marathon 2024: पंख मैराथन 2024 को मिला कई बड़े स्पॉन्सर्स का साथ, मैराथन की कामयाबी ने तोड़े कई रिकॉर्ड

कार्यक्रम में पंख पुरस्कार- 2024 के मुख्य प्रायोजक रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी(आईसेक्ट) के डायरेक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सुश्रुत अवार्ड विजेता एवं प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की सदस्य स्वप्ना वर्मा की भी उपस्थिति रहीं। समारोह में बंसल ग्रुप के डायरेक्टर कुणाल बंसल और पार्थ बंसल भी मौजूद रहे।

Bansal News MP news CM Mohan Yadav Pankh Award 2024 pankh khel award 2024 pankh sports award
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें