Advertisment

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली, दो जवान घायल, नक्सली लीडर को घेरने निकली थी फोर्स

Encounter on CG-Maharashtra border: सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें 5 नक्सली मारे गए और 2 जवान घायल हो गए।

author-image
Ashi sharma
CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली, दो जवान घायल, नक्सली लीडर को घेरने निकली थी फोर्स

Encounter on CG-Maharashtra border: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर के पास महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने सभी शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। बता दें कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1857668808384852199

मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। बता दें कि दो जवानों को गोली लगी है और उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। कांकेर एसपी आईके एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें-देश का दूसरा बड़ा चिड़िया घर: खूबसूरत परिंदों से गुलजार चिड़िया घर, रंग-बिरंगे पक्षी,मोह लेंगे आपका मन

बस्तर के लगभग सभी जिलों के डीआरजी जवानों और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडो ने नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी के सदस्य अभय को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है।

Advertisment

सुबह 8 बजे से जारी है फायरिंग

publive-image

नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG, STF, BSF की संयुक्त टीम भेजी गई थी। सुबह 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई, करीब 3 घंटे तक फायरिंग होती रही। कांकेर जिले से सटे गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों को इस इलाके से महाराष्ट्र भागने से रोकने के लिए सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है।

नक्सली लीडर अभय समेत कई नक्सली मौजूद

publive-image

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि नक्सलियों का लीडर अभय औरबड़ी संख्या में नक्सली महाराष्ट्र सीमा पर कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर मौजूद हैं।

जिसके बाद फोर्स भेजी गई। शनिवार की सुबह जब दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Bhopal: शहर का औसत AQI 231 खराब श्रेणी तक पहुंचा, हवा में ऑक्सीजन का लेवल भी हो रहा कम

raipur Naxalite in cg Naxalite Encounter In Kanker Naxalite encounter Encounter on CG-Maharashtra border CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें