Advertisment

Elon Musk की Starlink भारत में आने को तैयार: भारत सरकार से मंजूरी मिलने पर इस कंपनी का भी रास्ता होगा साफ

Starlink Satellite Internet Service: एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में आने के लिए तैयार है। स्टारलिंक ने एयरटेल और जियो के साथ पार्टनरशिप की है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Elon Musk की Starlink भारत में आने को तैयार: भारत सरकार से मंजूरी मिलने पर इस कंपनी का भी रास्ता होगा साफ

Starlink Satellite Internet Service India: Elon Musk की कंपनी Starlinkभारत में आने के लिए तैयार है। स्टारलिंक ने Airtel और Jio के साथ पार्टनरशिप की है। स्टारलिंक को भारत में आने के लिए सिर्फ अब सरकार से मंजूरी की जरूरत है। मंजूरी मिलते ही एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू कर देगी। बता दें यदि स्टारलिंक को मंजूरी मिलती है तो एक और अमेरिकी कंपनी भी भारत में आ सकती है। ये कंपनी Amazon Kuiper है। दरअसल, Amazon Kuiper भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करना चाहती है। 

Advertisment

Starlink के साथ अन्य कंपनियों का रास्ता साफ

Satellite Internet Service

स्टारलिंक को भारत में मंजूरी मिलने पर काफी कुछ निर्भर करता है। स्टारलिंक को मंजूरी मिलने के बाद दूसरी कंपनियों के लिए भी रास्ता आसान हो जाएगा। इसके अलावा सैटेलाइट इंटरनेट के लिए सरकारी शर्तों की भी जानकारी सामने आ जाएगी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक के बाद Kuiper को भी सरकार मंजूरी दे सकती है। 

यदि ऐसा होता है तो स्टारलिंक के साथ Kuiper भी रिमोट एरिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी जारी कर पाएगी। बता दें स्टारलिंक ने लाइसेंस पाने के लिए भारत सरकार की शर्तों को मंजूर कर लिया है। अब सरकार ने कंपनी से भारत में अपना कंट्रोल सेंटर बनाने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें-Samsung Galaxy F16 5G: भारत में लॉन्च हुआ Samsung का सस्ता दमदार फोन, मात्र 11,499 में मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

Advertisment

क्या है Satellite Internet Service?

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में ग्राउंड नेटवर्क की जरूरत नहीं होती। इसमें सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान की जाती है। इससे उन इलाकों में भी कनेक्टिविटी दी जा सकती है, जहां फाइबर केबल या मोबाइल टावर लगाना मुश्किल होता है। 

बता दें कि भूटान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे 100 से ज्यादा देशों में स्टारलिंक की सेवाएं दी जा रही हैं। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की एक और खूबी इसकी मोबिलिटी है। मतलब ये चलता-फिरता इंटरनेट सेटअप है। आप इसका उपयोग घर में कर सकते हैं और जंगल में खड़ी कार में भी। 

Spacex-NASA ISS Mission: 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी सु​नीता विलियम्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना

Advertisment

spacex-nasa-iss-mission

Spacex-NASA ISS Mission: नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे ​सु​नीता विलियम्स-बुच विल्मोर, अमेरिकी अंतरिक्ष यान भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद धरती पर वापस लौटेंगे। इसके लिए मिशन शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Elon Musk Elon Musk Starlink Starlink partnership with Airtel and Jio Satellite Internet Service in India
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें