Advertisment

Elephant Video: महावत को फोन चलाता देख, हाथी भी नहीं रोक पाया अपने आप, देखें क्यूट वीडियो

author-image
Bansal News
Elephant Video: महावत को फोन चलाता देख, हाथी भी नहीं रोक पाया अपने आप, देखें क्यूट वीडियो

Elephant Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें कुछ तो ऐसे होते है जिसे देख हमारा दिन बन जाता है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सबसे समझदार जानवर हाथी अपने महावत की हरकत देख खुद भी वहीं करने लगता है।

Advertisment

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महावत आराम से बैठ कर अपना फोन चला रहा होता है, तभी पीछे से हाथी उसके फोन में झांकने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। जिसके लिए हाथी झुक जाता है और अपनी पूरी कोशिश करता है ताकि फोन को देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है- 'हाथी और महावत का रिश्ता बहुत ही अनमोल और अनोखा होता है। जिस तरह महावत हाथी को पालता है और खाना खिलाता है इससें दोनों के बीच प्यार और बढ़ जाता है। 'अभी तक इस वीडियो को 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Advertisment
हाथी महावत का वीडियो हाथी का वीडियो हाथी का फनी वीडियो viral videos Viral Video viral news viral animal video elephant viral video elephant video elephant mahout video Animals Video
Advertisment
चैनल से जुड़ें