Advertisment

Elephant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखने से होते हैं ये फायदे, जरूर करें ये उपाय

वास्तु में केवल हाथी की मूर्ति रखकर जीवन में आ रहे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं, साथ ही आप धन प्राप्ति के उपाय के रूप में इसे अपना सकते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Elephant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखने से होते हैं ये फायदे, जरूर करें ये उपाय

नई दिल्ली।Elephant Vastu Tips: जीवन में आ रही समस्याए कई बार हमारे वास्तु दोष की वजह से भी बढ़ती हैं। ऐसे में वास्तु में कई बेहद आसान उपाय बताए गए हैं जिसमें आप केवल हाथी की मूर्ति रखकर जीवन में आ रहे कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं, साथ ही आप धन प्राप्ति के उपाय के रूप में इसे अपना सकते हैं।

Advertisment

वास्तु में हाथी की मूर्ति रखने का महत्व

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार यदि घर में हाथी की मूर्ति रखी जाए तो ये आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी को दूर करता है। इसके लिए आप हाथी की मूर्ति को अपने घर में रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आपको बता दें हाथी को शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। हाथी मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में सफेद हाथी घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार घर में हाथी रखने के उपाय (Elephant Vastu Tips)

घर में कहां रखना चाहिए हाथी की मूर्ति (Elelphant Right Place in House) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस के मुख्य द्वार में हाथी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रखें यदि आप सूंड ऊपर उठाए हुए हाथी के जोड़े की प्रतिमा लगाते हैं तो ये ज्यादा लाभकारी होता है। वास्तु के अनुसार हाथी की मूर्ति लगाने से परिवार में सुख-सौभाग्य तो आता ही है साथ ही साथ आपके परिवार में आपसी रिश्ते भी मजबूत होते हैं। यदि आप भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति जरूर लगाएं।

Advertisment

2  आर्थिक संकट दूर करने के लिए हाथी का उपाय (Vastu for Money)

अगर आप लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इसके लिए आप हाथी से जुड़ा एक उपाय कर सकते हैं। इसके अनुसार आपको हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी को कुएं में डालना है।

3  याददाश्त बढ़ाने के लिए हाथी का उपाय (Elephant Vastu For Memory)

अगर आप अपनी याददाश्त कमजोर है तो इसे बढ़ाने के लिए आप हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी को घी और पानी से सान लें। इसके बाद इसकी 6 गोलियां बना कर, उनमें सिन्दूर लगाकर एक डिब्बी में रख लें। इसके बाद इसे अपने कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छुपा दें।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Vastu Tips: पैसों की कंगाली दूर करने के मुख्य द्वार पर लपेटें इस खास पौधे की जड़, ये है तरीका

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं पहनते किसी और के कपड़े, हो जाएंगे कंगाल!

Advertisment

MP Election 2023: कांग्रेस को बड़ा झटका! विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

Henley Passport Index: इन जगहों पर भारतीय बिना वीजा के कर सकते हैं यात्रा, देखें पूरी लिस्ट

Elephant Vastu For Memory, Vastu for Money, Elelphant Right Place in House, Elephant Vastu Tips, धन प्राप्ति के उपाय, मां लक्ष्मी, घर में हाथी की मूर्ति रखने से होते हैं ये फायदे

vastu for money मां लक्ष्मी Elelphant Right Place in House Elephant Vastu For Memory Elephant Vastu Tips धन प्राप्ति के उपाय
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें