Advertisment

Chhattisgarh News: प्रदेश में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, धान की फसल कर रहे बर्बाद

जिले में इन दिनों 41 हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। हाथियों के दल ने करीब 50 एकड़ खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: प्रदेश में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, धान की फसल कर रहे बर्बाद

कोरबा। जिले में इन दिनों 41 हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। कटखोरा वन मंडल के केंदई रेंज में हाथियों के दल ने करीब 50 एकड़ खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं लोगों ने हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम। हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

Advertisment

कंडराजा में 6 से ज्यादा हाथियों का उत्पात

अम्बिकापुर। जिले के मैनपाट क्षेत्र में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक। कंडराजा में आधा दर्जन से अधिक किसानों की फसलों को हाथियों ने रौंदा। फसल नुकसान के साथ रतजगा करने भी मजबूर हो रहे ग्रामीण। वन परीक्षित मैनपाट और रायगढ़ सरहद में विचरण कर रहे जंगली हाथी। रेंज ऑफिसर फेकू चौबे ने बताया जनहानि रोकने के लिए हाथियों की निगरानी करते हुए ग्रामीणों को लगातार किया जाता है सतर्क।

सफाई कर्मचारी मांग रहे नियमितिकरण

जगदलपुर। जिले में अंशकालीन सफाई यूनियन के कर्मचारी विधायक लखेश्वर बघेल के बंगले का घेराव करने निकले। लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते वो विधायक के बंगले तक नहीं पहुंच सके।

यूनियन ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। अंशकालीन सफाई यूनियन कर्मचारी कई सालों से नियमितिकरण के लिए आन्दोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को  बड़ी संख्या में वो मुख्यालय पहुंचे। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट आए।

Advertisment

प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफिया में मचा हड़कंप

धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई की है।प्रशासन की टीम ने अवैध प्लाटिंग करने पर 2 स्थानों समेत एक अवैध परिसर के निर्माण कार्य पर बुलडोजर चला है।वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। अपर कलेक्टर गौकरण मरकाम ने बताया कि। शुक्रवार को 3 जगहों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिसमें रुद्री रोड पर निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को भी तोड़ा गया है। जो नियम के खिलाफ बनाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:

Ganesh Chaturthi-Hartalika Teej Date 2023: हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी मनेगी एक साथ, कैसे करें चार प्रहर की पूजा, स्थापना मुहूर्त, जानें सब कुछ

Jawan Box Office Collection Day 2: दुनियाभर में जवान का बजा डंका, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की इतनी कमाई

Advertisment

Shivraj Cabinet: अतिथि शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर लगेगी मोहर, विशेष भर्ती अभियान की समय-सीमा में हो सकती है वृद्धि

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, करप्शन से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

Hindi Current Affairs MCQs: 08 सितंबर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Advertisment

कोरबा न्यूज, छग न्यूज, अम्बिकापुर न्यूज, जगदलपुर न्यूज, हाथियों का उत्पात, भूमाफिया, Korba News, Chhattisgarh News, Ambikapur News, Jagdalpur News, Elephant Menace, Land Mafia

chhattisgarh news jagdalpur news korba news Ambikapur News कोरबा न्यूज़ जगदलपुर न्यूज अम्बिकापुर न्यूज छग न्‍यूज elephant menace हाथियों का उत्पात land mafia भूमाफिया
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें