Advertisment

MP Upchunav 2021: प्रतिष्ठा का चुनाव, इन प्रत्याशियों को मिल सकता है मौका, खंडवा सीट पर इन नामों की चर्चा

MP Upchunav 2021: प्रतिष्ठा का चुनाव, कांग्रेस ने 10 विधायकों को दी 1 सीट की जिम्मेदारी, भाजपा ने मंत्रियों को सौंपे प्रभार Election of prestige in the state, Congress gave responsibility of 1 seat to 10 MLAs, BJP handed over charge to ministers

author-image
Bansal News
MP Upchunav 2021: प्रतिष्ठा का चुनाव, इन प्रत्याशियों को मिल सकता है मौका, खंडवा सीट पर इन नामों की चर्चा

भोपाल। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण लंबे समय से टल रहे उपचुनावों (MP Upchunav 2021) को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। अब तीन विधानसभा (3 vidhasabha seat upchunav) और एक लोकसभा सीट (1 Loksabha Seat) पर होने वाले उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां लगातार तैयारी में जुटी हैं। भाजपा (MP BJP) और कांग्रेस (MP Congress) के लिए यह उपचुनाव (MP Upchunav) प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। जहां कांग्रेस दमोह उपचुनाव जीतने के बाद जोश में दिख रही है वहीं भाजपा ने भी चुनावी सीटों के लिए मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। प्रदेश 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनावों में खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Upchunav) का चुनाव सबसे अहम माना जा रहा है। यह सीट दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। सीएम शिवराज सिंह ने भी खंडवा, निवाड़ी, सतना और आलीराजपुर के दौरे शुरू कर दिए हैं। जहां भाजपा ने उपचुनाव वाली सीटों पर मंत्रियों को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने हर सीट की जिम्मेदारी 10-10 विधायकों को सौंपी है। कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव की सीटों की जिम्मेदारी 10-10 विधायकों को सौंपी है। वहीं भाजपा ने इन सीटों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी है।

Advertisment

इन सीटों पर होना है चुनाव
कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से इन चुनावों को टाला जा रहा था। अब कोरोना का कहर कम होने के बाद एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था। इसके बाद से ये सीटें खाली पड़ी हैं। अब जल्द ही इन सीटों के लिए चुनावों (Jugal Kishor Bagari) की घोषणा की जा सकती है। वहीं दोनों पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं।

इन प्रत्याशियों के नामों की चर्चा तेज...
भाजपा के लिए खंडवा लोकसभा सीट सबसे अहम मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीट पर भाजपा की दिग्गज नेता अर्चना चिटनिस (Archana Chitnis) और कृष्ण मुरारी मोघे (Krashn Moorari Moghe) का नाम सबसे आगे आ रहा है। वहीं नंदकुमार सिंह चौहान (Nand Kumar Singh Chauhan) के बेटे हर्ष की भी दावेदारी मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अरुण यादव का नाम प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। अरुण यादव ने क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पार्टियों के तरफ से नामों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो पृथ्वीपुर सीट से कांग्रेस विधायक कोरोना से निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से भाजपा विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया था। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर बृजेंद्र के बेटे को टिकट दे सकती है। वहीं जोबट सीट पर कलावती भूरिया के निधन के बाद सुलोचना रावत, मुकेश पटेल, विक्रांत भूरिया के नामों की चर्चा मीडिया में तेज है। रैगांव सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद इस सीट पर भी कई नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज vidhasabha upchunav vidhansabha upchunav Upchunav Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news mp me upchunav MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Elections News 2021 MP by-election date mp by election 2021 MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP BJP-Congress News Madhya Pradesh News in Hindi live madhya pradesh news in hindi Madhya Pradesh News Hindi Madhya Lok Sabha By-polls khandwa loksabha seat india news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP election in mp by-election
Advertisment
चैनल से जुड़ें