Advertisment

महायुति में महामंथन के बीच शिंदे पर बड़ा अपडेट: 1 दिसंबर को फिर होगी गठबंधन की बैठक, अब इस पद पर शिंदे की नजर!

Maharashtra New CM: 1 दिसंबर को महायुति दलों के नेताओं की मुंबई में बैठक होगी। महायुति बैठक से पहले रविवार 1 दिसंबर को बीजेपी विधायकों की बैठक की भी खबर है।

author-image
Ashi sharma
Maharashtra New CM

Maharashtra New CM

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। उम्मीद थी कि महायुति नेता शुक्रवार 29 नवंबर को मुंबई में मिलेंगे और सीएम के नाम पर मुहर लगा देंगे। इसके साथ ही कैबिनेट बंटवारे और शपथ ग्रहण पर भी फैसला होने की उम्मीद थी। लेकिन वो उम्मीदें आज भी वैसी ही है।

Advertisment

मुंबई लौटेंगे शिंदे 

अब खबर है कि 1 दिसंबर को महायुति दलों के नेता मुंबई में एक साथ मिलेंगे। उस बैठक में शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिंदे इस समय अपने पैतृक निवास सतारा में हैं। वह शुक्रवार को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए महायुति बैठक से पहले मुंबई से सतारा के लिए रवाना हुए थे।

अब अपडेट ये है कि वह आज रविवार 30 नवंबर को अपने गांव से मुंबई लौटेंगे और उनकी मौजूदगी में महायुति बैठक होगी। महायुति बैठक से पहले रविवार 1 दिसंबर को बीजेपी विधायकों की बैठक की भी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद दिल्ली में महायुति की बैठक का भी प्रस्ताव है।

क्या शिंदे की महायुति संयोजक पर नजर?

इन अटकलों के बीच कि एकनाथ शिंदे गृह विभाग जैसे बड़े विभाग पर जोर दे रहे हैं, शिंदे गुट के विधायक भरतशेठ गोगवले ने दावा किया है कि उन्हें गृह विभाग के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद भी मिलने की उम्मीद है, जैसा कि देवेंद्र फडनवीस को मिला था जब वह उपमुख्यमंत्री थे।

Advertisment

यह बयान एकनाथ शिंदे द्वारा फडणवीस और अजित पवार के साथ महायुति बैठक को अचानक रद्द करने के बाद आया है। साथ ही एक अन्य विधायक और शिंदे के करीबी संजय शिरसाट ने संकेत दिया कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे सरकार में दूसरा पद स्वीकार करने के बजाय महायुति 2.0 का संयोजक बनने के इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सीएम पर फंसा पेंच: मुबंई मे महायुति की आज होने वाली बैठक टली, अचानक अपने गांव चले गए शिंदे

शिवसेना विधायकों की राय

शिंदे की नाराजगी की अटकलों के बीच शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा, 'शिंदे की कोई नाराजगी नहीं है। तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर गए हैं।

Advertisment

उन्होंने बताया कि 60 विधायकों ने मिलकर शिंदे जी को ये संदेश दिया है कि हम चाहते हैं कि वो डिप्टी सीएम बनें, ये फैसला खुद एकनाथ शिंदेजी लेंगे। उनके लिए लाडली बहन योजना लाना जरूरी है। इसलिए उनका सरकार में रहना जरूरी है।

शाह ने की थी दिल्ली में बैठक

गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में अमित शाह ने शिंदे, फडनवीस और पवार से अलग-अलग चर्चा की कि कैबिनेट में कितने पद शामिल होंगे। बीजेपी अधिकतम 20 लोगों को शामिल करना चाहती है, जबकि शिंदे को एनसीपी से ज्यादा पद मिलना चाहिए। सूत्रों ने यह भी बताया कि दिल्ली में हुई बैठक के दौरान विभागों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई।

सब कुछ तय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह 2 या 5 नवंबर को हो सकता है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी 3 और 4 नवंबर को उपलब्ध नहीं होंगे। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Maharashtra CM: शाह के साथ बैठक के बाद भी महाराष्ट्र सीएम पर सस्पेंस बरकरार, मुंबई बैठक में CM के नाम पर लगेगी मुहर

maharashtra new cm maharashtra cm
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें