Advertisment

Grah Gochar: 22 दिसंबर तक ग्रहों का विशेष एकाकी योग, कैसे बनता है, क्या होता है, जानें टूटेगा तो क्या होगा

Grah Gochar Dec 2024 Ekaki Yog Kya Hai: 22 दिसंबर तक ग्रहों का विशेष एकाकी संयोग, कैसे बनता है, क्या होता है, जानें टूटेगा तो क्या होगा

author-image
Preeti Dwivedi
Ekaki-Yog-Dec-2024

Ekaki-Yog-Dec-2024

Ekaki Yog Dec 2024 Grah Gochar Effect: साल के आखिरी में 21 और 22 दिसंबर को ग्रह की चाल एक खास संयोग बना रही है।

Advertisment

दो दिन (21-22 Dec) के लिए ऐसे योग बन रहे हैं जब किसी भी ग्रह की किसी की के साथ युति नहीं होगी। सालों बाद ये संयोग बना है जब हर ग्रह एक अलग राशि में रहेगा। ज्योतिष में ग्रहों की ये चाल (Grah Gochar) एकाकी योग (What is Ekaki Yog) कहलाती है।

आखिर ये योग कब बनता है, ये कैसे बनता है इस एकाकी योग के टूटने से क्या होगा जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

कैसे बनता है एकाकी योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को ग्रहों की चाल एकाकी योग बना रही है। ज्योतिष में एकाकी योग तब बनता है जब हर ग्रह हर राशि में अलग-अलग विचरण करता है।

Advertisment

कब बनता मालायोग

विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में मेष राशि यानी एक अंक में कोई ग्रह नहीं है। इसमें यदि इसमें गुरु ग्रह होता तो उस स्थिति में ये योग मालायोग कहलाता। वर्तमान में नौ ग्रहों में से आठ ग्रह आठ राशि में बैठे हैं। जब नौ ग्रह नौ राशि में होते हैं तो उस स्थिति में मालायोग बनता है।

वर्तमान में ग्रहों की चाल ने बनाया एकाकी योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार वर्तमान में चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि​, राहु और केतू की चाल ने एकाकी योग बनाया है। यानी नौ ग्रहों की इन चाल ने एकाकी योग बनाकर एक विशेष संयोग का निर्माण किया है।

कब टूटेगा एकाकी योग

22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर से दो दिन तक बना ये एकाकी योग टूट जाएगा।

Advertisment

एकाकी योग का क्या असर होगा

जब सभी ग्रह एक-एक राशि में होते हैं। किसी की किसी के साथ युति नहीं होती है तो इसका प्रभाव सामान्य होता है। सभी चीजें सामान्य चलेगी। मौसम भी सामान्य रहेगा।

एकाकी योग टूटने से क्या होता है

ज्योतिषाचार्य की मानें तो जब चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र 28 दिसंबर को बदलेंगे तो इस दौरान एकाकी योग टूट जाएगा। इसके बदलते ही एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई राजनीतिक और वातावरणीय बदलाव देखने को मिलेंगे।

किस राशि में कौन सा ग्रह है

चंद्रमा: सिंह राशि

सूर्य: धनु राशि

मंगल: कर्क राशि

बुध : वृश्चिक राशि

गुरु: वृष राशि

शुक्र : मकर

शनि: कुंभ

राहु: मीन

Shukra Gochar: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, मेष, तुला, मकर की बढ़ा सकता है मुश्किलें, बाकी राशियों के लिए क्या हैं संकेत

Advertisment

[caption id="attachment_719895" align="alignnone" width="604"]Shukra-Gochar-Nakshatra-Parivartan Shukra-Gochar-Nakshatra-Parivartan[/caption]

Shukra Gochar Nakshtra Parivartan Effect: हर महीने ग्रहों की चाल 12 राशियों पर असर डालती है. तीन दिन बाद 22 दिसंबर को दैत्य गुरु शुक्र (Venus Transit) श्रवण नक्षत्र (Shravan Nakshtra) से धनिष्ठा नक्षत्र (Dhanishtha Nakshtra) में प्रवेश करने वाले हैं। रविवार 22 दिसंबर, 2024 को रात 10:25 मिनट पर शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें के लिए यहाँ क्लिक करें...

grah gochar dec 2024 Ekaki-Yog-Dec-2024 ekaki yog kya hai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें