Advertisment

दिल्ली में आठ रोहिग्या पकड़े गये

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) वैध दस्तावेज दिखा पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से आठ रोहिंग्या को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से छह रोहिंग्या को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। इन लोगों को यहां एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को त्रिपुरा से छह संदिग्ध रोहिंग्या के इस महीने की शुरूआत में ट्रेन से दिल्ली आने की सूचना मिली थी।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में दो रोहिंग्या अवैध रूप से रहते पाये गये और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisment

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘ गिरफ्तार किये गये ये दोनों व्यक्ति म्यामां के रहने वाले हैं।’’

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें