Advertisment

Morena News: मुरैना में बाल सुधार गृह से आठ कैदी फरार, तालाश में जुटी पुलिस

शहर के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को नैनागढ़ रोड पर स्थित एक बाल सुधार गृह में घटित हुई है

author-image
Bansal news
Morena News: मुरैना में बाल सुधार गृह से आठ कैदी फरार, तालाश में जुटी पुलिस

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में बाल सुधार गृह से बलात्कार और हत्या सहित विभिन्न अपराधों के आरोपी आठ कैदी फरार हो गए हैं। पुलिस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। शहर के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को नैनागढ़ रोड पर स्थित एक बाल सुधार गृह में घटित हुई है।

Advertisment

संगीन आरोपों में काट रहे थे सजा

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बलात्कार और हत्या के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 12 विचाराधीन कैदियों में से आठ रविवार शाम करीब सात बजे शौचालय की दीवार तोड़कर भाग गए।

दीवार तोड़कर फरार हुए कैदी

बाल सुधार गृह के प्रमुख से मिली जानकारी के मुताबिक सभी 8 कैदियों ने पूर्व में ही घटना की योजना बना ली थी। बाल सुधार गृह से भागने के लिए गृह के अंदर से ही कैदियों ने तमाम तरह की वह सभी चीजें एकत्रित कर ली थी जो उन्हें गृह से बाहर जाने में मददगार साबित हो सके।

सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा

फरार कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए सुधार गृह के पलंग से सरिए निकाले और इन्हीं सरियों का इस्तेमाल कैदियों ने बाथरुम की दीवार को तोड़ने में किया। बाल सुधार गृह में सुरक्षा के मजबूत बंदोबस्त होने के बावजूद 8 कैदी फरार हो गए । इससे बाल सुधार गृह के प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisment

कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल सुधार गृह में तैनात विशेष सशस्त्र बल के गार्ड ने रात करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि फरार किशोर मुरैना, भिंड और श्योपुर जिलों के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:

Jeh Cute Photo Viral: बुआ सबा ने की भतीजे जेह की क्यूट सी तस्वीर, आप भी देख हार बैठेंगे दिल यहां

Super Moon 2023: भारत में बक सुपरमून किस समय पर होता है? और यह इतना बड़ा क्यों होता

Advertisment

Allu Arjun और त्रिविक्रम की चौथे फिल्म की घोषणा, एक बार फिर दिखेगा आइकन स्टार का जलवा

क्या आपने देखा प्रकृति का यह अद्भुत रंग? पर्यटन स्थल पाताल पानी इंदौर में दिखा खूबसूरत नजारा

Kasganj News: रेलवे ट्रैक पर चलती मालगाड़ी के नीचे 30 सेकेंड तक लेटी रही महिला, जानिए फिर क्या हुआ

Advertisment

मुरैना न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज बाल सुधार गृह मुरैना आठ कैदी फरार मुरैना morena news madhya pradesh news Eight prisoners absconded Morena Child Reform Home Morena
Advertisment
चैनल से जुड़ें