Advertisment

Eid Ul Adha 2023: यहां मिलता है अच्छी नस्ल का बकरा, खरीदने दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

author-image
Bansal News
Eid Ul Adha 2023: यहां मिलता है अच्छी नस्ल का बकरा, खरीदने दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

बुरहानपुर। Eid Ul Adha 2023: ईद-उल-जुहा (ईद-उल-अजहा) यानी बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देकर दी जाती है। जज्बा-ए-कुर्बानी से अल्लाह से मुहब्बत का इजहार किया जाता है। ऐसे में कुर्बानी के लिए अच्छी नस्ल का बकरा खरीदा जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे बकरा मार्केट के बारे में जहां दूर-दूर से लोग कुर्बानी के लिए अच्छी नस्ल का बकरा लेने पहुंचते हैं।

Advertisment

बकरा खरीदने महाराष्ट्र से पहुंचते हैं

ईद-उल-जुहा (ईद-उल-अजहा Eid Ul Adha 2023) पर दी जाने वाली बकरों की कुर्बानी के लिए बुरहानपुर का बकरा बाजार महाराष्ट्र में भी काफी मशहूर है। महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, धूलिया, समेत कई जिलों से लोग यहां अच्छी नस्ल का बकरा खरीदने पहुंते हैं।

कई नस्ल के बकरे बिकने पहुंच रहे

बता दें कि आगामी 29 जून को पूरे देश में ईद-उल-जुहा (ईद-उल-अजहा Eid Ul Adha 2023) मनाया जाएगा। इसी के चलते यहां के बाजारों में बड़ी संख्या में कई नस्ल बकरे बिकने के लिए आ रहे हैं। इन बाजारों में बिकने वाले बकरों की कीमत 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है।

कुर्बानी के लिए देशी बकरों की मांग

ईद-उल-जुहा (ईद-उल-अजहा Eid Ul Adha 2023) पर दी जाने वाली बकरों की कुर्बानी के लिए लोग मुंबई से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और वाहनों में बकरों को भरकर मुबई ले जा रहे हैं। वैसे तो बुरहानपुर के बकरा मार्केट में कई नस्ल के बकरे मौजूद हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा मांग देशी बकरों की है।

Advertisment

कुर्बानी के बकरों की डिमांड बढ़ी

ईद-उल-जुहा (ईद-उल-अजहा Eid Ul Adha 2023) नजदीक आते ही कुर्बानी के बकरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके साथ ही कीमतों में ईजाफा हुआ है। बुरहानपुर के बकरा मार्केट में बीते साल की कीमत से इस बार करीब 5 हजार रुपए महंगे दाम पर कुर्बानी का बकरे मिल रहे हैं। लेकिन बढ़े हुए दामों का बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बुरहानपुर बकरा मार्केट में इन नस्लों के बकरे

बुरहानपुर के बकरा मार्केट में हर दिन 100 से 150 बकरों की बिक्री हो रही है। इस मार्केट में देसी, जमनापानी, खुर्रा, सिरई और तोतापरी जैसी नस्ल के बकरे बिकने के लिए पहुंच रहे हैं। बकरे के हिसाब से उनकी कीमत लगाकर खरीदार उन्हें खरीद ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

Monsoon Itching Problem: क्या आप भी हो जाते है गालों की खुजली से परेशान, बारिश में ऐसे रखें ख्याल

Advertisment

Eid-ul-Adha 2023: इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, जब अल्लाह ने जिब्रील को भेजा, जानें ईद-उल-अजहा का महत्व

MP Tourism : बरसात के समय मध्यप्रदेश में यहां नहीं गए तो मिस कर देंगे शानदार नजारा

HOME MINISTER AMIT SHAH: मादक पदार्थों को भारत से जड़ से खत्म करेगी सरकार, पढ़िए विस्तार से

Advertisment

Bhadariya Navami: क्या इस बार भड़रिया नवमी पर शादी करना सही है? इस खतरनाक दोष के चलते बढ़ सकता है संकट

MP Eid ul Adha Burhanpur Eid-ul-Adha 2023 bakra market goats market mp burhanpur goats market sacrificial goats sacrificial goats market sacrificial goats market burhanpur
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें