Advertisment

Eid Milad-un-Nabi: उपद्रवियों ने जलूस के दौरान फेंके पटाखे, पुलिस ने आत्मरक्षा में किया लाठीचार्ज

Eid Milad-un-Nabi: उपद्रवियों ने जलूस के दौरान फेंके पटाखे, पुलिस ने आत्मरक्षा में किया लाठीचार्जEid Milad-un-Nabi: Miscreants threw firecrackers during the procession, police resorted to lathi-charge in self-defense

author-image
Bansal News
Eid Milad-un-Nabi: उपद्रवियों ने जलूस के दौरान फेंके पटाखे, पुलिस ने आत्मरक्षा में किया लाठीचार्ज

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मंगलवार को कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ जलते हुए पटाखे फेंके। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। शहर के मछली बाजार इलाके में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के मौके पर उस वक्त हुई, जब बड़ी तादात में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे और पुलिस उन्हें निर्धारित मार्ग से जाने के लिए कह रही थी।

Advertisment

जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया,‘मछली बाजार इलाका संवेदनशील इलाका है और इसे देखते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और जलते हुए पटाखे फेंके। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। जिलाधिकारी कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पुलिस पर पटाखे और पत्थर फेंकने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

popular in jabalpur Milad-un-Nabi jashne eid milad un nabi jabalpur news molana sahab jabalpur festivals jabalpur eid milad un nabi jabalpur eid jabalpur in jabalpur eid milad-un-nabi today eid milad-un-nabi procession eid milad un nabi meeting jabalpur eid milad un nabi jabalpur andherdev eid milad un nabi jabalpur 2020 eid milad un nabi jabalpur 2017 eid milad un nabi jabalpur eid milad un nabi 2021 letest guidelines jabalpur
Advertisment
चैनल से जुड़ें