Advertisment

भोपाल में ईद की धूम: मस्जिदों में हुई सामूहिक नमाज, खुुदा के बंदो ने सजदे में झुकाया सिर

Eid-Ul-Fitr 2024: भोपाल में ईद की धूम: मस्जिदों में हुई सामूहिक नमाज, खुुदा के बंदो ने सजदे में झुकाया सिर

author-image
Preetam Manjhi
भोपाल में ईद की धूम: मस्जिदों में हुई सामूहिक नमाज, खुुदा के बंदो ने सजदे में झुकाया सिर

   हाइलाइट्स

  • हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही ईद
  • लाखों बंदे कर रहे रब की बंदगी में सजदा 
  • देश की तरक्की और खुशहाली की कर रहे दुआ
Advertisment

Eid-Ul-Fitr 2024: पूरे देश के साथ राजधानी भोपाल में आज ईद का त्योहार (Eid-Ul-Fitr 2024) बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज लाखों बंदे रब की बंदगी में सजदा कर रहे हैं। इसके साथ ही मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ चैन-अमन की दुआ मांग रहे हैं। भोपाल के ईदगाह , ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद समेत शहर की  सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1778261281184604294

   मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज 

बता दें कि आज सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7: 15 बजे ईद की नमाज अदा कि गई। इसके बाद शहर की अन्य सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई।

इस दौरान ईद (Eid-Ul-Fitr 2024) मिलन का कार्यक्रम भी हुआ। बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने नमाज अदा करने के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी।

Advertisment

   3 दिनों तक चलेगा ये सिलसिला

ईद के इस त्योहार पर सबसे पहले ईद की नमाज ईदगाह पर हुई। इसके साथ-साथ सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। खुशियों को ये सिलसिला 3 दिनों तक चलेगा। परंपरा के तहत कई बंदे शहर के कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं।

[caption id="attachment_321197" align="alignnone" width="839"]Eid-Ul-Fitr-2024 भोपाल में सबसे पहले ईद की नमाज ईदगाह में हुई।[/caption]

   सुबह की नमाज में हजारों लोग हुए शामिल

ईद-उल-फितर के मौके पर आज सुबह ईदगाह पर पारंपरिक सामूहिक नमाज की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

Advertisment

Eid-Ul-Fitr-2024

   देश की तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ

खुदा के बंदों ने देश की तरक्की और खुशहाली के साथ चैन-अमन की दुआ मांगी।

Eid-Ul-Fitr-2024

   रब की बंदगी में झुके सिर

पूरे देश में आज ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बंदे रब की बंदगी में सजदा कर रहे हैं।

[caption id="attachment_321200" align="alignnone" width="839"]Eid-Ul-Fitr-2024 नमाज के लिए ताजुल मसाजिद में जाते रोजदार।[/caption]

   शहर की सभी मस्जिदों अदा की गई नमाज

भोपाल के ईदगाह , ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद समेत शहर की  सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।

Advertisment

Eid-Ul-Fitr 2024

    ताजुल मस्जिद में अदा की नमाज

रब के बंदो में ताजुल मसाजिद में नमाज अदा की और मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी।

[caption id="attachment_321202" align="alignnone" width="839"]Eid-Ul-Fitr-2024 ताजुल मसाजिद में नमाज अदा करते रोजदार।[/caption]

   नमाजियों ने अदा की नमाज

[caption id="attachment_321206" align="alignnone" width="839"]Eid-Ul-Fitr-2024 नमाजियों ने नमाज अदा की।[/caption]

Advertisment

   खुदा के बंदो ने गले मिलकर दी मुबारक बाद

ईद के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारक बाद दी।

Eid-Ul-Fitr-2024

खुदा के बंदो ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारक बाद

   फोटो क्रेडिट- मोहम्मद औसाफ

Advertisment
चैनल से जुड़ें