Advertisment

Egg Veg Or Nonveg : अंड़ा वेज है या नॉनवेज, ये रहा सही जबाव

Egg Veg Or Nonveg : अंड़ा वेज है या नॉनवेज, ये रहा सही जबाव egg is veg or nonveg do you know about veg egg vkj

author-image
deepak
Egg Veg Or Nonveg : अंड़ा वेज है या नॉनवेज, ये रहा सही जबाव

Egg Veg Or Nonveg : आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा की मैं वेजिटेरियन हूं, लेकिन अंडा खा लेता हूं। ऐसे लोग अंडा तो खा लेते है लेकिन आपने आप को वेजिटेरियन बताते है। लेकिन आपके मन में सवाल उठता होगा की ऐसे लोग कितने अजीब होते है जो अंडा खाने के बाद भी अपने आप को वेजिटेरियन बताते है। ऐसे कई लोग हैं जो इस कैटेगरी में आते हैं। अंडा वेजिटेरियन है या नॉन वेजिटेरियन! आज हम आपको बताते है।

Advertisment

दरअसल, अंडे को मांसाहारी भोजन माना जाता है, लेकिन ऐसे कई बाते है जो अंडे का मांसाहारी भोजन कहने का समर्थन नहीं करती है। मांस खाने वाले मांसाहारी होते हैं, तो क्या अंडा वास्तव में शाकाहारी है? क्योंकि इसमें मांस नहीं होता है। आमतौर पर कहने को तो अंडा मुर्गी से आता है। लेकिन जानवरों से निकलने वाला हर उत्पाद मांसाहारी नहीं होता। क्योंकि दूध भी तो गाय से ही निकलता है। अंडे तीन भागों में होता है। वो तीन भाग खोल, एल्ब्यूमेन और जर्दी। खोल भाग अंडे का सफेद भाग होता है जिसमें प्रोटीन होता है। सफेद भाग में किसी भी प्रकार की पशु कोशिका नहीं होती। इसलिए खोल भाग यानी सफेद भाग शाकाहारी होता है। वही ज़र्दी की बात करें तो, यह वसा, कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन से बना होता है। लेकिन ज़र्दी में गेमीट होता है। जो मांसाहारी में आता है तो शायद जर्दी मांसाहारी होता है।

अंडा वेज या नॉनवेज?

अंडा वेज भी होता है और नॉनवेज भी होता है। अब आप सोचेंगे की यह कैसे हो सकता है। दरअसल, खानपान के जानकारों के अनुसार अगर मुर्गी बिना मुर्गे के संपर्क में आए अंडा देती है तो उसे टेबल परपस या शाकाहारी अंडा कहा जा सकता है। यह अंतर फर्टिलाइज्ड अंडे और अनफर्टिलाइज्ड अंडे का होता है। इसका मतलब की मुर्गियां बिना मुर्गे से संबंध बनाए भी अंडा दे सकती है।

लोगों का माना होता है कि अंडे से चूजा निकलता है इसलिए अंडा मांसाहारी होता है। लेकिन बाजार में ज्यादातर अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते है, जिनसे चूजे कभी बाहर नहीं निकलेंगे। डॉक्टरों के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी अंडे में फर्क समझने के लिए अंडे को एक टेबल पर बने खांचे में रखा जाता है। इसके बाद बंद कमने में उस टेबल के नीचे एक बल्ब जलाते है। बल्ब की रोशनी को अंडे के नीचे से गुजारी जाती है। अगर जिस अंडे से रोशनी पार हो जाए या फिर अंडा लाल दिखने लगे तो वो अंडा शाकाहारी होता है। वही मांसाहारी अंडो में ऐसा नहीं दिखाई देता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें