Advertisment

केंद्रीय एजेंसियों से किसानों को नोटिस भिजवाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है : शिअद

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

तरन तारन (पंजाब), 16 जनवरी (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को आरोप लगाया कि एनआईए जैसी एजेंसियों के मार्फत नोटिस भिजवाकर किसान नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisment

उन्होंने केंद्र सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि वह नये कृषि कानूनों को लेकर वार्ता में अगंभीर रही है और कहा कि सरकार केवल ‘‘किसानों को थकाने का प्रयास कर रही है।’’

बादल ने कहा, ‘‘साथ ही वह (केंद्र सरकार) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) जैसी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से नोटिस भिजवाकर किसानों को डराने का प्रयास कर रही है। किसान देश विरोधी नहीं हैं। हम इसकी (नोटिस भेजे जाने की) निंदा करते हैं।’’

अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों को ‘‘नक्सली और खालिस्तानी’’ बताकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शिअद हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहा है और जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) छोड़ दिया।

बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की भी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

भाषा नीरज नीरज सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें