Advertisment

CG Govt Employee Protest: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को मनाने की कवायद, 15 को प्रमुख सचिव के साथ तीन संगठनों की बैठक

CG Govt Employee Protest: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को मनाने की कवायद, 15 को प्रमुख सचिव के साथ तीन संगठनों की बैठक

author-image
Sanjeet Kumar
CG Govt Employee Protest

CG Govt Employee Protest

CG Govt Employee Protest: छत्‍तीसगढ़ में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के प्रोटेस्‍ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने एक लेटर जारी किया है। इस लेटर में प्रदेश के कर्मचारी संगठन के तीन प्रमुख संगठन को 15 अक्टूबर को प्रमुख सचिव (CG Govt Employee Protest) ने बुलाया है। इन संगठनों के साथ प्रमुख सचिव उनकी समस्‍याओं को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Advertisment

शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे युवा

इधर डीएड अभ्‍यर्थी भी आंदोलन (CG Govt Employee Protest)  कर रहे हैं। इनकी मांग है कि शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती की जाए। उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। आदेश के बाद भी सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं देने से डीएड अभ्यर्थियों ने आक्रोश व्‍यक्‍त किया।

इसको लेकर 9 अक्‍टूबर को जल सत्याग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने पर इच्छा मृत्यु की मांग की जाएगी। डीएड डिप्लोमा अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर जल्द सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे 2 अक्टूबर से नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Navratri Singhada Halwa Recipe: सिंघाड़ा खाने के हैं शौक़ीन, तो इससे तैयार करें स्वादिष्ट मीठा व्यंजन, ये रही आसान रेसिपी

Advertisment

कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

30 सितंबर को रायपुर (CG Govt Employee Protest) में शाम को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया। संघ ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (CG Govt Employee Protest) ने अपनी मांगों को लेकर रायगढ़ जिले में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के सामने सभी संघ के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे थे।

यह प्रदर्शन तीन महीने पहले किया गया था। कर्मचारियों ने समान महंगाई भत्ता 4 स्तरीय वेतनमान समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। जहां संघ ने ध्यानाकर्षण प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: President Visit to CG: छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो दिवसीय दौरे पर ये रहेगा खास

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Politics cg politics news CG Govt Employee Strike CG Govt Employee Protest employees meeting
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें