Advertisment

उप्र में ठंड और शीतलहर का प्रभाव

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लखनऊ, दो जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे।

Advertisment

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जबर्दस्‍त शीतलहर चली और कई क्षेत्र घने कोहरे के प्रभाव में रहे।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में 5.2, बांदा में 5.0, बाराबंकी में 4.0 और मुज़फ़्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में बरेली सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में तीन जनवरी तक अलग-अलग स्‍थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है जबकि चार और पांच जनवरी को घने कोहरे का प्रभाव रह सकता है।

Advertisment

भाषा आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें