Advertisment

Budhaditya Yog 2024: लो बन गया बुधादित्य योग, धनु में सूर्य-बुध की युति से क्या होगा आप पर होगा असर

Budhaditya Yog 2024: लो बन गया बुधादित्य योग, धनु में सूर्य-बुध की युति से क्या होगा आप पर होगा असर, पूरी खबर पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog 2025

Budhaditya Yog 2024 Effect: नए साल (New Year 2024) में ग्रहों की चाल निरंतर जारी है। साल के पहले गोचर में 2 जनवरी से बुध मार्गी (Budh Margi 2024)  होकर 7 तारीख की रात 10:40 से धनु राशि (Dhanu Rashi) में प्रवेश कर गए हैं। बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से धनु राशि में बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) बन गया है। वर्तमान में धनु राशि में सूर्य चले रहे हैं। उनके साथ सोमवार को बुध भी युति हो गई है। जिसके बाद बुधादित्य योग बन जाएगा।

Advertisment

संबंधित खबर: Surya Gochar 2023: कर्क राशि में सूर्य-बुध का मिलन, इनके लिए होगा खास, 30 दिन में बन जाएंगे ये काम

धनु राशि में बुध और सूर्य की युति (Dhanu me Surya-Budh Yuti) 

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार वर्तमान में सूर्य धनु राशि में ही हैं। 8 जनवरी की रात 10:40 को बुध भी धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिसके बाद दोनों ने बुधादित्य योग बन गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार जब भी बुध और सूर्य एक साथ एक राशि में आते हैं तो इस स्थिति को बुधादित्य योग (Budhaditya Yog ) कहते हैं।

धनु राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog in Dhanu) 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनु राशि में तीन ग्रह आ रहे हैं। इसमें सूर्य (Surya) और मंगल (Mangal) पहले से विराजमान हैं। आज यानि 7 दिसंबर की रात 10:40 से बुध भी इसी राशि में पहुंच गए हैं। ये तीनों ग्रह एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग (trigrahi Yog) बनाएंगे।

Advertisment

15 जनवरी को टूट जाएगा योग

15 जनवरी को सुबह 9:23 मिनट पर सूर्य मकर राशि (Makar Rashi) में पहुंच जाएंगे। जिसके बाद ये बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) टूट जाएगा। इसके बाद जब एक बार फिर से बुद्ध मकर राशि में दिनांक 1 फरवरी को 1:45 दिन से पहुंचेगा। तब सूर्य और बुध दोनों ग्रह मकर राशि में हो जाएंगे और पुनः बुधादित्य योग (Budhaditya Yog 2024) बनेगा।

18 जनवरी को शुक्र पहुंचेगा मकर में

15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में पहुंचेगे। इसके बाद 18 जनवरी को शुक्र धनु राशि में प्रवेश होगा। इस प्रकार 18 तारीख से लेकर 31 जनवरी तक शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में रहेंगे, जिसके बाद एक बार फिर त्रिग्रही योग बनेगा।

संबंधित खबर: Budh Gochar 2024: एक महीने में बड़ी उठा-पटक मचाएंगे बुध, मचेगा प्राकृतिक उत्पात

Advertisment

बुधादित्य योग का सभी 12 राशियों पर असर

धनु राशि में बने बुधादित्य योग का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि - Mesh Rashi 

मेष राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। उन्हें कामों में सफलता मिलने लगेगी।

वृष राशि - Vrish Rashi

वृष राशि के जातकों को दुर्घटनाओं की संभावना रहेगी। इसलिए इस दौरान आपको सतर्क रहने की जरुरत है।

Advertisment

मिथुन राशि - Mithun Rashi

मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उनके आपसी संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान आपका व्यवसाय भी अच्छा चलेगा।

कर्क राशि- Kark Rashi

कर्क राशि वालों को बुधादित्य योग के दौरान शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। वे परास्त होंगे।

सिंह राशि - Singh Rashi

सिंह राशि वालों में जो जातक अध्ययनरत हैं। यानि जो पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों की संतान की उन्नति होगी।

कन्या राशि- Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के सुख में वृद्धि होगी। इस दौरान वे कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। उन्हें प्रसन्ना की अनु​भूति होगी।

तुला राशि - Tula Rashi 

तुला राशि के जातकों का भाइयों से प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- Vrishchik Rashi 

वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इस दौरान आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। साथ ही पैसे के आने की मात्रा में वृद्धि होगी।

धनु राशि- Dhanu Rashi 

धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य बुधादित्य योग के दौरान उत्तम रहेगा। साथ ही आपके जीवन में अधिकतर चीजें ठीक—ठाक चलेंगी।

मकर राशि- Makar Rashi

मकर राशि के जातकों को सूर्य बुध की युति के दौरान कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इस दौरान आपको कई कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

कुंभ राशि- Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभ होगा। आपके पास धन लाभ का योग हैं।

मीन राशि- Meen Rashi

मीन राशि वालों को बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) पदोन्नति कराएगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको प्रमोशन (Pramotion) के अवसर मिलेगा। साथ ही उन्नति होगी।

नोट: इस लेख में दी गई सभी सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

 यह भी पढ़ें:

Raipur News: बृजमोहन अग्रवाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम से की सार्वजनिक अवकाश की मांग

सीएम ने जारी की Ladli Bahana Yojana की 8वीं किस्त, 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 1576 करोड़ की राशि

CG Board Practical Exam: 10वीं और 12वीं की प्रैकटिकल परीक्षाएं आज से शुरू, माशिमं ने दिए निर्देश

School Timing Change: राजधानी में कुछ स्कूलों ने अब भी नहीं बदला समय, जानें कौन से स्कूल आदेश का नहीं कर रहे पालन

Bhopal: कल भोपाल के कई इलाकों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन कॉलोनियों में होगी बिजली की कटौती

Bansal News jyotish astrology in hindi dhanu me surya budh ka gochar effect of budhaditya yog 2024 surya budh yuti in dhanu धनु में सूर्य-बुध की युति
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें