Advertisment

MP Board Exams 2023 Paper Leak: 10वीं—12वीं पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

MP Board Exams 2023 Paper Leak: 10वीं—12वीं पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान Education Minister's big statement regarding 10th-12th paper leak vkj

author-image
deepak
MP Board Exams 2023 Paper Leak: 10वीं—12वीं पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

MP Board Paper Leaked: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर शिवराज सरकार के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री परमार ने कहा है कि पेपर लीक की खबर अफवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर फर्जी है। उन्होंने कहा है कि फर्जी पेपर वायरल करने वाले और पेपर बेंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Advertisment

छात्रों को बेंचे गए फर्जी पेपर

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि छात्रों को 100 रूपये से लेकर 200 रूपये में पेपर बेंचे गए है। पेपर टेलीग्राम के माध्यम से बेंचे गए है। कांग्रेस का कहना है कि टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया गया था जिसमें जिन छात्रों ने पैसे दिए थे उन्हें जोड़ा गया था। ग्रुप में कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर डाले जाते थे। कांग्रेस ने कहा है कि जिन लोगों ने इस कार्य को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

फर्जी पेपर हुए वायरल

मामले को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किए गए पेपरों का मिलान किया गया तो यह पेपर अलग पेपर पाए गए है। यह पेपर पूरी तरह से फर्जी है। बच्चों को सोशल मीडिया पर गलत जानकारी दी जा रही है। गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कडा एक्शन लिया जाएगा। मंत्री परमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट पेपर फर्जी है। कोई भी बच्चे इस झांसे में नहीं आएं। यह केवल अफवाह है। अगर कोई आपसे पेपर देने को संपर्क करता है तो इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 State Education Minister Inder Singh Parmar No Board paper leak in MP MPBSE MP Board Papers Not Leaked MP Board Paper Leak Fake News mp board paper leak MP Board fake Paper Leaked mp board exams 2023 MP Board Class 12th Exams 2023 MP Board Class 10th Exams 2023 MP Board 10th 12th Paper Leak mp board Fake MP Board Papers on Social Media
Advertisment
चैनल से जुड़ें