Advertisment

Edible Oil Price Down: कम हो गई खाने के तेल की कीमत, मदर डेयरी ने की बड़ी घोषणा

खाद्य तेल ब्रांड ‘धारा’ की बिक्री करने वाली मदर डेयरी ने इस तेल की कीमतों में प्रति लीटर 10 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है।

author-image
Bansal News
Edible Oil Price Down: कम हो गई खाने के तेल की कीमत, मदर डेयरी ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली।  Edible Oil Price Down खाद्य तेल ब्रांड ‘धारा’ की बिक्री करने वाली मदर डेयरी ने इस तेल की कीमतों में प्रति लीटर 10 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले सप्ताह से नई कीमतों वाली पैकिंग उपलब्ध हो जाएगी।

Advertisment

MRP में करेगी 10 प्रतिशत की कमी

दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल की भी बिक्री करती है। उसने कहा कि धारा ब्रांड के तेल की कीमतों में कटौती वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए की गई है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘धारा खाद्य तेल के सभी संस्करणों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जा रही है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के दाम गिरने और घरेलू स्तर पर सरसों जैसी तिलहन फसलों की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए उठाया गया है।’’

अगले हफ्ते में खुले बाजार में मिलेगा तेल

इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि धारा ब्रांड के खाद्य तेल नई एमआरपी के साथ अगले सप्ताह तक खुले बाजार में मिलने लगेंगे। दाम में कटौती के बाद धारा का रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल अब 200 रुपये प्रति लीटर के भाव पर आ गया है। इसी तरह धारा कच्ची घानी सरसों तेल की एमआरपी 160 रुपये प्रति लीटर और धारा सरसों तेल की एमआरपी 158 रुपये प्रति लीटर होगी। इसके साथ धारा का रिफाइंड सूरखमुखी तेल अब 150 रुपये प्रति लीटर और नारियल तेल 230 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जाएगा।

पढ़ें ये खबर भी- Agni Prime Ballistic Missile: DRDO ने ‘अग्नि प्राइम’ का किया सफल परीक्षण, सभी मानकों पर उतरी खरी

Advertisment
Mother Dairy Business Mother dairy Edible Oil Price Down business news
Advertisment
चैनल से जुड़ें