Advertisment

ED Big Raid: पंजाब पहुंची ईडी की बड़ी कार्रवाई, आबकारी आयुक्त समेत आवासों पर की छापेमारी

: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को पंजाब के आबकारी आयुक्त और एक संयुक्त आयुक्त के आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
ED Big Raid: पंजाब पहुंची ईडी की बड़ी कार्रवाई, आबकारी आयुक्त समेत आवासों पर की छापेमारी

चंडीगढ़। ED Big Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के एक दल ने मंगलवार को पंजाब के आबकारी आयुक्त और एक संयुक्त आयुक्त के आवासों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि,सूत्रों ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये छापेमारी किन मामलों के संबंध में की गई।

Advertisment

ईडी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम के सेक्टर-20 स्थित आवास और हरियाणा के पंचकुला में संयुक्त आयुक्त (आबकारी) नरेश दुबे के आवास पर छापेमारी की। रूजम और दुबे, दोनों ने पंजाब की आबकारी नीति को तैयार करने पर काम किया था।

यह नीति जुलाई से लागू की गई थी। वहीं, रूजम और दुबे से इस पर टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के परिसरों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई छापेमारी के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम हुआ है।

नई दिल्ली लेटेस्ट न्यूज़ नई दिल्ली न्यूज़ एनसीआर लेटेस्ट न्यूज़ एनसीआर न्यूज़ sanjay raut on it raids sanjay raut on ed raids raids on west bengal minister nirav modi raids ncr news ncr Latest news jharkhand ed raids it raids income tax raids ed raids video ed raids updates ed raids speedup ed raids razorpay ed raids paytm ed raids on shiv sena mp sanjay raut ed raids on sanjay raut assets ed raids on sanjay raut ed raids jharkhand ed raids delhi live ed raids Delhi News delhi latest news cbi raids manish sisodia cbi raids manish cbi raids in bihar cbi raids
Advertisment
चैनल से जुड़ें