Advertisment

Ecosia Search Engine: इस पर सर्च करते ही लगता है एक पौधा! जानिए इस सर्च इंजन की अनूठी पहल

गूगल के अलावा भी कई और सर्च इंजन हैं, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जा रहा है। ऐसा ही एक सर्च इंजन चर्चा में है जो जानकारी ही नहीं एक अनूठी पहल पेश करता है।

author-image
Bansal News
Ecosia Search Engine: इस पर सर्च करते ही लगता है एक पौधा! जानिए इस सर्च इंजन की अनूठी पहल

Ecosia Search Engine: जैसा कि, सोशल मीडिया पर हम हर समय फ्रेंडली रहते ही है जिसके लिए गूगल बाबा एक फायदेमंद सर्च इंजन है। यहां पर हमें दुनिया भर की जानकारी मिल जाती है तो वहीं पर गूगल के अलावा भी कई और सर्च इंजन हैं, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जा रहा है। ऐसा ही एक सर्च इंजन चर्चा में है जो जानकारी ही नहीं एक अनूठी पहल पेश करता है।

Advertisment

जानिए इस अनोखे सर्च इंजन के बारे में

आपको बताते चले कि, यहां पर इस अनूठे सर्च इंजन का नाम इकोसिया (Ecosia GmBH) है जिसका निर्माण जर्मन कंपनी  के एक इंजीनियर ने साल 2009 में किया था। जो गूगल के तरह ही सर्च करने पर जानकारी देता है लेकिन इसके अलावा यह कंपनी अब तक 15 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का दावा करती है। वहीं पर अगर आप इसमें सर्च करते है तो पाएगे कि, सर्च इंजन का रेवेन्यू जेनरेट करता है। इकोसिया सर्चिंग और advertising से होने वाली कमाई का 80 फीसदी दुनियाभर में होने वाले पेड़ लगाने के शोधों और पेड़ लगाने के लिए दान कर देता है।

यहां पर कैसे होता है पौधारोपण

यहां पर पौधारोपण और सर्च इंजन का कलेक्शन अलग ही है कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिश्चियन क्रोल ने कहा कि, औसतन, इकोसिया पर प्रत्येक 45 सर्च से एक पेड़ लगाने के लिए पर्याप्त लाभ होता है, जिसकी कीमत 0.25 डॉलर है। इस सर्च इंजन की बात करे तो, कोरोनाकाल में इसके यूजर्स की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसका मुख्य कारण था लोगों का जलवायु के मुद्दों के प्रति तेजी से जागरूक होना।

Plantation Google गूगल gk Search Engine ecosia search engine इकोसिया सर्च इंजन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें