Advertisment

Economic Survey 2023 : मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2023, जानें क्या है पूरा ब्योरा

1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले राजधानी दिल्ली में आज मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ वी अनंत नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रस्तुत किया।

author-image
Bansal News
Economic Survey 2023 : मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2023, जानें क्या है पूरा ब्योरा
Economic Survey 2023 :  1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले राजधानी दिल्ली में आज मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ वी अनंत नागेश्वरन आर्थिक सर्वेक्षण 2023 प्रस्तुत किया। बताया जा रहा है कि, इसमें सितंबर 2022 तक फार्मा सेक्टर में संचयी FDI 20 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। वहीं पर FY22 में FDI प्रवाह 21.3 बिलियन डॉलर था, जो FY21 से 76% अधिक था। भारतीय फार्मास्युटिकल निर्यात ने FY21 में 24% की बढ़ोतरी दर्ज़ की।
Advertisment
जानिए क्या आंकड़े किए पेश
यहां पर मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि, वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2023 तक व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना के तहत DEA द्वारा 2982.4 करोड़ रुपए वितरित किए गए सरकार 6.4% राजकोषीय घाटे की दिशा में आगे बढ़ रही है। अप्रैल से नवंबर 2022 तक सकल कर राजस्व में 15.5% की वृद्धि हुई है। FY23 की पहली 3 तिमाहियों में GST राजस्व के रूप में 13.40 लाख करोड़ रुपए एकत्र हुए।
अर्थव्यवस्था की हुई रिकवरी
यहां पर बताया कि, अर्थव्यवस्था की रिकवरी पूरी हो गई है; गैर-बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में अब बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में हैं। हमें अब महामारी से उबरने की बात नहीं करनी है, हमें अगले चरण की ओर देखना है।IMF ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया है। अगले वित्तीय वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर 6.1% और 2024-25 में 6.8% रहने का अनुमान IMF ने लगाया है।
union budget and economic survey 2023 Union Budget 2023 nirmala sitharaman tables economic survey 2023 indian economic survey economic survey today economic survey of india economic survey 2023 upsc economic survey 2023 pdf economic survey 2023 live economic survey 2023 date economic survey 2023 economic survey 2022 economic survey 2021 economic survey Budget Session 2023 budget 2023 india budget 2023 expectations budget 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें