Advertisment

Economic Survey 2022: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, जानिए सर्वे से जुड़ी 12 बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आइए जानते हैं आर्थिक सर्वे से जुड़ी 12 बड़ी बातें

author-image
Bansal Desk
Economic Survey 2022: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, जानिए सर्वे से जुड़ी 12 बड़ी बातें

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आइए जानते हैं आर्थिक सर्वे से जुड़ी 12 बड़ी बातें

Advertisment
  1. आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी वृद्धि दर 2 प्रतिशत रहेगी
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 8-8.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में
  3. अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में, 2022-23 की चुनौतियों से निपटने में सक्षम
  4. समीक्षा के मुताबिक,महामारी के कारण हुए नुकसान से निपटने के लिए भारत की आर्थिक प्रतिक्रिया मांग प्रबंधन के बजाय आपूर्ति-पक्ष में सुधार पर केंद्रित रही है।
  5.   मजबूत निर्यात वृद्धि और राजकोषीय गुंजाइश होने से पूंजीगत व्यय में तेजी आएगी जिससे अगले वित्त वर्ष में वृद्धि को समर्थन मिलेगा।
  6. वित्त वर्ष 2022-23 में वृद्धि को व्यापक टीकाकरण, आपूर्ति-पक्ष में किए गए सुधारों से हासिल लाभ एवं नियमन में दी गई ढील से समर्थन मिलेगा।
  7. वित्तीय प्रणाली अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए समर्थन देने की बेहतर स्थिति में, निजी निवेश तेज होगा।
  8. आर्थिक समीक्षा में 8-8.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान कच्चे तेल का भाव 70-75 डॉलर प्रति बैरल पर रहने के आधार पर जताया गया है जबकि कच्चे तेल के मौजूदा भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में हैं।
  9. वित्त वर्ष 2020-21 में महामारी के दौरान घाटे में वृद्धि और कर्ज संकेतक बढ़ने के बाद वर्ष 2021-22 में सरकार की वित्तीय स्थिति में मजबूती आएगी।
  10.  भारत ने खुद को ‘नाजुक स्थिति वाले पांच देशों’ से चौथे सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडार वाले राष्ट्र में बदला।
  11. समीक्षा में लघु जोत वाली कृषि प्रौद्योगिकियों के जरिये छोटे एवं सीमांत किसानों की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर।
  12. तिलहन, दलहन और बागवानी की ओर फसल विविधीकरण को प्राथमिकता देने की जरूरत
budget 2022 2022 budget session budget 2022 date india economic survey economic survey 2020-21 economic survey 2021 economic survey 2021-22 economic survey 2022 economic survey 2022 analysis economic survey 2022 in hindi economic survey 2022 latest news economic survey 2022 latest updates economic survey 2022 to 2023 economic survey 2022 today economic survey 2022 upsc economic survey fy 22 economic survey today fy22 economic survey fy22 का economic survey mrunal economic survey 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें