Advertisment

Earthquake in Himachal: 3.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से डोली धरती, पास के इलाकों में भी लगे झटके

Earthquake in Himachal: 3.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से डोली धरती, पास के इलाकों में भी लगे झटके, Earthquake shaken by tremors of 3 magnitude tremors also felt in nearby areas

author-image
Shreya Bhatia
Earthquake In Chhattisgarh: गौरेला पेंड्रा मरवाही और कोरबा में भूकंप के झटके, कोरबा में रहा भूकंप का केन्द्र

शिमला। (भाषा) हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर तथा आसपास के जिलों में महसूस किए गए।

Advertisment

एक दिन पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार की शाम को 3.6 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र शिमला जिले में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

खतरनाक जोन में है हिमाचल प्रदेश
भूकंप जोनिंग मैप के अनुसार, पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जानिए भारत का कौन सा क्षेत्र किस जोन में स्थित है। जोन पांच में हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से आते हैं।

शिमला Samachar shimla top news Shimla News in Hindi Shimla news Shimla Hindi Samachar Shimla Headlines shimla earthquake news Latest Shimla News in Hindi Latest Shimla News kinnaur me bhukamp himachal pradesh me bhukanp earthquake today Earthquake news earthquake in shimla earthquake in kinnaur earthquake in in himachal Earthquake in Himachal Pradesh earthquake in himachal bhukamp today "Kinnaur News
Advertisment
चैनल से जुड़ें