Japan Earthquake: जापान में भूकंप से तबाही, खंडवा के युवा रोहित और एकांश सकुशल

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से तबाही हो रही है, तो वहीं जापान के फुकोशिमा में खंडवा के एकांश सोनी और टोक्यो में रोहित सिंह सकुशल हैं।

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से तबाही, खंडवा के युवा रोहित और एकांश सकुशल

Japan Earthquake: जापान इस समय भूकंप की जद में है और खासतौर से जापान के कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं, जो सुनामी अलर्ट में हैं। आपको बता दें कि जापान के मध्य क्षेत्र के पश्चिमी तटीय क्षेत्र इशिकावा और क्षेत्र की अन्य जगहों पर सुनामी का अलर्ट  जारी किया है। ऐसे में इस समय जापान के फुकोशिमा में खंडवा के मैकेनिकल इंजीनियर एकांश सोनी और टोक्यो में खंडवा के IT इंजीनियर रोहित सिंह हैं।

खंडवा के युवकों ने बाताया जापान का हाल

खंडवा के रोहित सिंह और एकांश सोनी ने बताया कि जापान के ऐसे क्षेत्र जहां भूकंप का ज्यादा असर है, वहां से हम काफी दूरी पर हैं और सकुशल हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने परिचितों और घरवालों से संपर्क में हैं, और उन्हें यह बात हमने बाता भी दी है, कि हमारी चिंता न करें हम सुरक्षित हैं।

संबंधित खबर: Japan Earthquake: जापान में भूकंप से तबाही, 30 लोगों की मौत, अभी हालात सामान्य नहीं

आगे कहा कि टोक्यो और फुकोशीमा को छोड़कर बाकी इशिकावा सहित अन्य जगहों पर स्थितियां बेहद चिंताजनक हैं। हालांकि जापान सरकार राहत, बचाव के लिए अपना सर्वस्व दे रही है।

संबंधित खबर: MP News: खंडवा में धार्मिक स्थलों से हटे लाउड स्पीकर, प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में भी हुआ आदेश का पालन

प्रार्थना करने की कही बात

रोहित सिंह और एकांश ने जापान के लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है। उनका कहना है, कि प्रार्थनाओं में बहुत शक्ति होती है। सभी मिलकर जापान के लिए प्रार्थना करें। गौरतलब है कि टोक्यो स्थित भारत के दूतावास ने राहत, बचाव कार्य के लिए नंबर जारी किए हैं। बता दें कि जापान में बीते करीब 18 घंटों में 155 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

Raipur CG News: युवक ने अपनाया छेड़खानी का नया तरीका, गाड़ी सुधारवाते वक्त हुआ खुलासा

Supreme Court: जातिगत गणना सर्वे के आधार पर आगे बढ़ सकती है बिहार सरकार, SC से फिलहाल राहत

Satpura Tiger Reserve: नए साल पर पर्यटकों ने किया बाघ का दीदार, रोमांचित पलों को कैमरे में किया कैद   

Ayodhya Bhandara के लिए अब ननिहाल से जाएंगी सब्जियां, सीएम साय ने एक्स पर दी जानकारी

Hit And Run Law: HC पहुंचा ट्रक-ड्राइवर हड़ताल मामला, हाइकोर्ट ने एस्मा लगाकर एक्शन लेने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article